लाइव न्यूज़ :

बाबा बड़ी कृपा होगी आपकी, बता दें जनता को कब तक मिलेंगे 15 लाख?, बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री पर लालू की बेटी रोहिणी ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2023 18:26 IST

केंद्र की मोदी सरकार हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अपने अधूरे वादा को कब तक पूरा करेगी?

Open in App
ठळक मुद्देमदद मांगने के बहाने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसा है।एक और ट्वीट में भाजपा पर भी हमला बोला।बेशर्म सरकार का अंत कब तक होने वाली है?

पटनाः  बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की चमत्कारी शक्तियों की चल रही चर्चा के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसा है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किया है और मदद मांगने के बहाने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसा है।

रोहिणी ने लिखा- “बाबा बड़ी कृपा होगी आपकी, बता दें एक बार जनता को मिलेंगे कब तक उसके 15 लाख? रोहिणी ने आगे लिखा है, बाबा ये भी बताने की कृपा करें केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा विशेष राज्य का दर्जा कब तक मिलेगा बिहार को। बाबा ये भी बताने की कृपा करें केंद्र की मोदी सरकार हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने के अपने अधूरे वादा को कब तक पूरा करेगी?

रोहिणी यहां पर नहीं रुकी और उन्होंने एक और ट्वीट में भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा कि बड़ी कृपा होगी बाबा आपकी, कब तक सजा मिलेगी अंकिता भंडारी के हत्यारे भाजपा के पूर्व मंत्री के पुत्र को? बाबा ये भी। यह भी बताने की कृपा करें बिलकिस बानो के बलात्कारी को संस्कारी बताकर आजाद कराने वाली बेशर्म सरकार का अंत कब तक होने वाली है?

बता दें कि रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया पर काफी सक्रिए रहती हैं। वह लगातार भाजपा पर निशाना साधते रहती हैं। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार और वहां किए जाने वाले दावों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

नेशनल मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक बागेश्वर धाम सरकार की चर्चा हो रही है। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं। कोई अंधविश्वास की बात कर रहा हो तो कोई दिव्य शक्ति की भी बात कर रहा है। वहीं बिहार भाजपा के कई नेताओं ने भी बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो