लाइव न्यूज़ :

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयः छात्र को 100 अंक के प्रश्नपत्र पर 151 नंबर?, हर कोई हैरान, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2022 17:35 IST

Lalit Narayan Mithila Vishwavidyalaya: बेगूसराय स्थित एमआरजेडी कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र अनमोल कुमार को मिले इस अजीबोगरीब नंबर की बात  सुनकर सभी हैरान हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइस कारनामे को लेकर छात्रों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है.अनमोल ने जब अपना रिजल्ट देखा तो वह भी हैरत में पड़ गया. मिथिला विश्वविद्यालय ने 30 जून को छात्रों का परिक्षा परिणाम जारी किया था.

पटनाः बिहार में शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने एक छात्र को 100 अंक के प्रश्नपत्र पर 151 नंबर दिये हैं.  बेगूसराय स्थित एमआरजेडी कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र अनमोल कुमार को मिले इस अजीबोगरीब नंबर की बात  सुनकर सभी हैरान हैं.

अनमोल ने जब अपना रिजल्ट देखा तो वह भी हैरत में पड़ गया. उसे 100 अंक के प्रश्नपत्र पर 151 नंबर मिले हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथिला विश्वविद्यालय ने 30 जून को छात्रों का परिक्षा परिणाम जारी किया था. इसमें अनमोल कुमार को पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स चतुर्थ पेपर में 151 नंबर प्राप्त हुए हैं.

रिजल्ट देखने के बाद वह भी सोच में पड़ गया कि उसे 100 अंक के परीक्षा में 151 नंबर कैसे मिल गया? अनमोल को परीक्षा में कुल 420 नंबर मिले हैं. इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने उसे पास घोषित नहीं किया. अनमोल का रजिस्ट्रेशन नंबर 19112025208, जबकि उसका रॉल नंबर 201121025425 है.

जानकारों के अनुसार विश्वविद्यालय के कारनामे का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी एमकेएस कॉलेज त्रिमुहाना चंदौना के स्टूडेंट सोनू कुमार को अकाउंटेंसी एंड फाइनेंस ऑनर्स पेपर फोर्थ सेमेस्टर में 0 अंक है, इसके बाद भी उसे पास की श्रेणी में रखा गया है. ऐसे में विश्वविद्यालय के इस कारनामे को लेकर छात्रों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल