लाइव न्यूज़ :

कर्नूलः घरों के बीच ऊंचाई पर मौजूद चट्टान में भीषण गर्मी की वजह से दरार, 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 22:09 IST

कुर्नूल की जिला कलेक्टर श्रीजना गुम्मल्ला ने बताया कि घटना मांगलवार को अडोनी सब डिवीजन में घटी और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चट्टान के आसपास बसे करीब 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचट्टान में दरार आई है लेकिन शुक्र है कि मंगलवार से दरारें बढ़ नहीं रही हैं।आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर तैनात किया है।सीमेंट कंनियों और नवीनीकरण ऊर्जा कंपनी ग्रीनको से भी टूटी चट्टान को स्थिर करने में मदद मांगी है।

कर्नूलः आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के गोनेगंडला गांव में घरों के बीच ऊंचाई पर मौजूद चट्टान में भीषण गर्मी की वजह से दरार आ गई है जिसकी वजह से करीब 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुर्नूल की जिला कलेक्टर श्रीजना गुम्मल्ला ने बताया कि घटना मांगलवार को अडोनी सब डिवीजन में घटी और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चट्टान के आसपास बसे करीब 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चट्टान में दरार आई है लेकिन शुक्र है कि मंगलवार से दरारें बढ़ नहीं रही हैं।

चट्टान के टूट के गिरने का खतरा है...हमने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर तैनात किया है।’’ गुम्मल्ला ने बताया कि जिला प्रशासन ने नजदीकी सीमेंट कंनियों और नवीनीकरण ऊर्जा कंपनी ग्रीनको से भी टूटी चट्टान को स्थिर करने में मदद मांगी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इलाके से निकाले गए परिवारों को नजदीकी स्कूल में ठहराया गया है क्योंकि स्थिति खराब होने पर उनके घरों पर चट्टान के टुकड़े गिरने की आशंका है जबकि स्कूल चट्टान के ढलान के विपरित दिशा में है।

चट्टान में दरार आने के कारणों के बारे में जिला कलेक्टर ने कहा कि इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी कारण हो सकती है क्योंकि आसपास कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि नहीं हो रही। हालांकि, मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुर्नूल जिले में मंगलवार को असामान्य तरीके से उच्च तापमान दर्ज नहीं किया गया।

जबकि आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बताया कि गोनेगंडला में कल 38.2डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस बीच, सब कलेक्टर, तहसीलदार और पुलिस टीम गांव की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अपर मानिदेशक जर्नादन प्रसाद ने बताया कि बुधवार सुबह तक उनके विभाग को घटना की जानकारी नहीं थी। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशहैदराबादवाई एस जगमोहन रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो