सत्ता छिनते ही जगन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 15, 2024 04:48 PM2024-06-15T16:48:47+5:302024-06-15T16:50:24+5:30

सत्ता जाते ही तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में हैदराबाद में जगन के घर कार्रवाई हो गई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) अधिकारियों ने शिकायतों के बाद कार्रवाई की।

YS Jagan Mohan Reddy illegal structures demolished residence Hyderabad Andhra Pradesh | सत्ता छिनते ही जगन रेड्डी के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, देखें वीडियो

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी

Highlights जगन रेड्डी की सत्ता जाते ही उनके घर पर बुलडोजर चल गयाहैदराबाद स्थित लोटस पाउंड के पोश बंगले के बाहर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दियाजब तक रेड्डी मुख्यमंत्री थे किसी ने इस अवैध निर्माण पर हाथ नहीं लगाया था

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी की सत्ता जाते ही उनके घर पर बुलडोजर चल गया। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने जगन मोहन रेड्डी के हैदराबाद स्थित लोटस पाउंड के पोश बंगले के बाहर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जगन की सुरक्षा के उद्देश्य से किए गए अनधिकृत निर्माणों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया था, जिससे जनता को असुविधा हुई। 

जब तक रेड्डी मुख्यमंत्री थे किसी ने इस अवैध निर्माण पर हाथ नहीं लगाया था। सत्ता जाते ही तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार में हैदराबाद में जगन के घर कार्रवाई हो गई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) अधिकारियों ने शिकायतों के बाद कार्रवाई की। विध्वंस का उद्देश्य सार्वजनिक पहुंच बहाल करना और भवन नियमों को लागू करना था। 

आंध्र प्रदेश में बन गई है टीडीपी की सरकार

12 जून को तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आंध्र प्रदेश में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 175 विधानसभा सीट में से राजग ने 164 सीट पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया। राजग ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीट में से 21 पर जीत दर्ज की है। 

हालांकि वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख (जगन) ने पुलिवेंडुला विधानसभा सीट से 61,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता है लेकिन उनकी पार्टी बुरी तरह हार गई। वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हार के बाद कहा कि कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने के बावजूद विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की हार के कारणों को वह समझ पाने में विफल हैं। जगन ने मीडिया से कहा कि पार्टी यहां से उठकर आगे बढ़ेगी तथा लोगों के भले के लिए उनके साथ जुड़ेगी। 

Web Title: YS Jagan Mohan Reddy illegal structures demolished residence Hyderabad Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे