लाइव न्यूज़ :

Air India की गलती पर कुणाल कामरा का तंज, अर्नब गोस्वामी नाम के व्यक्ति का टिकट बिजनेस क्लास में अपग्रेड करो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 09:51 IST

एयर इंडिया ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा पर पाबंदी लगा रखी है। पाबंदी की मियाद कंपनी ने नहीं बताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकामरा ने एक उड़ान में कथित रूप से रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को परेशान किया थाहरदीप सिंह पुरी की सलाह पर इंडिगो और एयर इंडिया समेत चार विमानन कंपनियों ने कुणाल पर अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी थी।

एयर इंडिया गलत वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। एयर इंडिया ने गलती से तीन फरवरी को कॉमेडियन कुणाल कामरा की जगह एक दूसरे कुणाल कामरा का जयपुर से मुंबई का टिकट रद्द कर दिया। वह व्यक्ति अमेरिका के बोस्टन शहर का रहने वाला है। जब कर्मचारियों को यह पता चला कि वह हास्य कलाकार कुणाल कामरा नहीं हैं तो उन्हें दोबारा टिकट देकर विमान में चढ़ने दिया गया। 

तीन फरवरी को हुई इस घटना के बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, ''एयर इंडिया ने हास्य कलाकार कुणाल कामरा पर पाबंदी लगा रखी है। यह हमारे सिस्टम में दर्ज है, जिसकी वजह से उनका (दूसरे कुणाल कामरा) का नाम खुद ही खारिज हो गया, लेकिन बाद में पता चलने पर उन्हें विमान में सवार होने दिया गया।'

इस घटना पर कुणाल कामरा ने ट्वीट कर एयर इंडिया पर तंज कसा है। कामरा ने ट्वीट किया,  कुणाल कामरा के नाम के एक व्यक्ति का टिकट एयर इंडिया ने रद्द किया और उसे उड़ान भरने में कठिनाई हुई। बस इसे संतुलित करने के लिए एयर इंडिया को अब अर्नब गोस्वामी नामक एक अन्य व्यक्ति को बिजनेस क्लास में अपग्रेड करना होगा... कामरा का ये ट्वीट वायरल हो गया।

जानें एयर इंडिया-कुणाल कामरा विवाद

हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने 28 जनवरी को मुंबई से लखनऊ जाने वाली उड़ान में कथित रूप से रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को परेशान किया था जिसके बाद विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी की सलाह पर इंडिगो और एयर इंडिया समेत चार विमानन कंपनियों ने कुणाल पर अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। इंडिगो ने उन पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया, जबकि अन्य कंपनियों ने इसकी मियाद नहीं बताई। 

टॅग्स :कुणाल कामराएयर इंडियाअर्नब गोस्वामीइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO