लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: 38 मौतों पर कुमार विश्वास का ट्वीट, राजमहल की दीवारों से, रिश्ता है हत्यारों का..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 09:28 IST

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हुई है जबकि 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं. लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली हिंसा पर तंज कसा है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा में हेड कांस्टेबल रतनलाल और आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा सहित 38 लोग मारे गए हैं.आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की है.

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 लोग घायल विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले 36 घंटों में हिंसा की घटनाओं में कमी आ गई है। शुक्रवार (28 फरवरी) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दस घंटे की ढील दी जाएगी। इस इलाके में एक महीने धारा-144 लागू है। चार लोगों के एक साथ जमा होने पर रोक है। दिल्ली में हुई हिंसा पर कवि कुमार विश्वासट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं। कई ट्वीट के जरिए वह अपना आक्रोश प्रकट रहे हैं।

27 फरवरी को समाचार एजेंसी पीटीआई ने ट्वीट किया कि दिल्ली में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पीटीआई के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा,  "मौन यही बतलाता है इन, निर्वाचित सरकारों का , राजमहल की दीवारों से, रिश्ता है हत्यारों का..!”

 

"मौन यही बतलाता है इन, निर्वाचित सरकारों का ,राजमहल की दीवारों से, रिश्ता है हत्यारों का..!”😢 https://t.co/KtlyfGwW4V— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 27, 2020

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, सुधर रहे हैं हालात

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में किसी प्रभावित थाना क्षेत्र से पिछले 36 घंटे में कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। हिंसा के मामले में अब तक  514 संदिग्धों को या तो गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

केजरीवाल सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। केजरीवाल सरकार कुल 11 श्रेणियों में मुआवजे देगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने हिंसा प्रभावित इलाकों में 18 एसडीएम की तैनाती की है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

टॅग्स :कुमार विश्वासदिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसाकरावल नगरसोशल मीडियाट्विटरअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो