लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप आरोपियों के एनकाउंटर पर कुमार विश्वास ने कहा, 'शुक्रिया पुलिस' लेकिन फिर बाद में किया ये ट्वीट

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 6, 2019 10:40 IST

जैसे ही हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता के चारों आरोपियों के एनकाउंटर की खबर सोशल मीडिया पर आई एक के बाद एक कई ट्रेंड चले। टॉप ट्रेंड से लेकर लास्ट ट्रेंड तक में हैदाराबाद गैंगेरप पीड़िता का ही जिक्र है। जिसमें से कुछ हैं, #Encounter,#DishaCase,#hyderabadpolice, #JusticeForDisha, #हैदराबाद पुलिस, #TelanganaPolice.

Open in App
ठळक मुद्दे गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर आरोपियों को ले जाया गया था, जहां चारों एनकाउंटर में मारे गए। सासाइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा, ‘‘चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।’’

हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के गैंगरेप और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपी शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। इस एनकाउंटर ने सबको हैरत में डाल दिया है। चारों आरोपी पुलिस रिमांड में थे और उन्हें गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था। जहां वह चारों आरोपी ने भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें एनकाउंटर में मारा गया। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने कहा, ‘‘चारों आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जैसे ही चारों आरोपियों के एनकाउंटर की खबर सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्रेंड चले। लोग हैदराबाद और तेलंगाना पुलिस के जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। तो कई लोग पुलिस की जय-जयकार कर रहे हैं। इस क्रम में कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट कर कहा है- शुक्रिया हैदराबाद पुलिस। 

कुमार विश्वास ने पहले तो ट्वीट कर हैदराबाद पुलिस को शुक्रिया कह दिया। उसके बाद कुमार विश्वास ने कहा, 'इस घटना पर देश के सामान्य नागरिकों में प्रसन्नता “न्यायिक व्यवस्था व राजनैतिक संकल्प-शक्ति” के प्रति गहरे अविश्वास की दुखद सूचना भी है। जनतंत्र के रूप में हम सब को इस व्यवस्था के आमूल-चूल कायाकल्प के विषय में सोचना ही होगा।''

कुमार विश्वास के अलावा भी कई लोगों ने पुलिस को एनकाउंटर के लिए शुक्रिया कहा है। 

चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम मोहम्‍मद आरिफ है। 26 वर्षीय मुख्य आरोपी मोहम्‍मद आरिफ एक लॉरी ( ट्रक जैसी गाड़ी) चालक था। शिवा (20), एक ट्रक में ड्राइवर और क्लीनर के रूप में काम करता था, जबकि चिंताकुंता  (20)  और नवीन (20) दूसरे ट्रक में काम करते थे।  27 नवंबर की रात हैदराबाद की 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का गैंगरेप और हत्या कर जला दिया गया था। 28 नवंबर की सुबह हाईवे-44 के एक ब्रिज के नीचे पीड़िता की लाश मिली थी। 

टॅग्स :कुमार विश्वासतेलंगानाएनकाउंटरसोशल मीडियाहैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी