लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा की जीत पर भारत ना लौटने की अभिनेता ने खाई थी कसम, अब लोगों ने याद दिलाया तो कहा वो जुमला था

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 14:23 IST

कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर कहा था कि अगर योगी जी दोबारा सत्ता में लौटते हैं तो वे भारत वापिस नहीं लौटेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले शायर मुनव्वर राणा ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो वह उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता कमाल खान ने कहा था कि अगर बीजेपी यूपी में जीतती है तो वह भारत नहीं लौटेंगेअब ट्विटर यूजर्स केआरके को उनके पुराने ट्वीट को साझा कर ट्रोल कर रहे हैंएक यूजर ने केआरके के पुराने ट्वीट को साझा करते हुए लिखा- और कमाल खान आना मत वापिस हिंदुस्तान में

UP Election Result: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक भाजपा उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ भी आगे चल रहे हैं। चुनाव के दौरान कइ लोग इस बात से आश्वस्त थे कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है और योगी की हार होगी। अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने भी भविष्यवाणी की थी कि यूपी में भाजपा की हार होगी। अभिनेता ने कसम भी खाई थी कि अगर योगी की हार नहीं होगी तो वह कभी भी भारत लौटकर नहीं आएंगे।

अब जब रुझानों में जब करीब-करीब साफ हो चुका है कि बीजेपी सत्ता में आ रही है तो ट्विटर यूजर कमाल खान के उस पुराने ट्वीट को दुबारा साझा कर रहे हैं और उन्हें उनकी कसम याद दिला रहे हैं। इस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया भी दी है।

एक यूजर ने केआरके को टैग करते हुए लिखा- हाहा यूपी में ये क्या हो गया कमाल आर खान। इस पर अभिनेता ने कहा, 'भाई इन्होंने 15 लाख को जुमला कह दिया। तो मैं भी एक वादे को तो जुमला कह ही सकता हूं। वैसे मैं बाहर ही हूं तो शायद ऐसा कुछ करना नहीं पड़ेगा।'

कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर कहा था कि अगर योगी जी दोबारा सत्ता में लौटते हैं तो वे भारत वापिस नहीं लौटेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले शायर मुनव्वर राणा ने कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने तो वह उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। उन्हें भी इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 

एक यूजर ने केआरके के पुराने ट्वीट को साझा करते हुए लिखा- और कमाल खान आना मत वापिस हिंदुस्तान में। 

टॅग्स :कमाल आर खानउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?