लाइव न्यूज़ :

अभिनेता गुटखा बेच रहे हैं, खिलाड़ी सट्टा खिलवा रहे हैं और दीपिका-आलिया दारू बेच रही हैं, अभिनेता ने किया ट्वीट तो ऐसे आए रिएक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2022 15:51 IST

केआरके ने ट्वीट में लिखा- सबका धंधा बढ़िया चल रहा है! अक्षय, अजय, शाहरुख, रणवीर गुटखा बेच रहे है! धोनी, विराट, युवराज ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे है! और रही सही कसर दीपीका, आलिया और प्रियंका ने दारू बेच कर पूरी कर दी!

Open in App
ठळक मुद्देकमाल खान ने अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों पर उनके विज्ञापनों को लेकर निशाना साधा हैकमाल खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सबका धंधा बढ़ियां चल रहा है

मुंबईः अभिनेता से लेकर खिलाड़ी तक विज्ञापनों से मोटी रकम अर्जित करते हैं। ऐसे में ये स्टार खिलाड़ी या अभिनेता कुछ ऐसे उत्पादों को प्रोमोट करते नजर आते हैं जिसको लेकर उनके प्रशंसक खासे नाराज हो जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने पान मसाला के विज्ञापन को लेकर काफी ट्रोल किए गए। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगी और पान मसाला कंपनी से करार खत्म कर लिए।

इस बीच स्वघोषित फिल्म समीक्षक और देशद्रोह के अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर खिलाड़ियों तक पर उनके विज्ञापनों को लेकर तंज कसा है। केआरके ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन का नाम लेते हुए कहा है कि सबका धंधा बढ़ियां चल रहा है। इसमें उन्होंने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का जिक्र किया है। साथ ही धोनी, विराट कोहली और युवराज सिंह पर भी निशाना साधा है।

केआरके का ट्वीट में कहना है कि अभिनेता गुटखा बेच रहे हैं, अभिनेत्रियां दारू बेच रही हैं और खिलाड़ी ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे हैं। केआरके ने ट्वीट में लिखा- सबका धंधा बढ़िया चल रहा है! अक्षय, अजय, शाहरुख, रणवीर गुटखा बेच रहे है! धोनी, विराट, युवराज ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे है! और रही सही कसर दीपीका, आलिया और प्रियंका ने दारू बेच कर पूरी कर दी!

कमाल खान के इस ट्वीट पर कई मजेदार टिप्पणियां भी आईं। एक यूजर ने लिखा, वाह  यह बहुत दार्शनिक है। एक ने केआरके के फटकार लगाते हुए लिखा, सब कुछ ना कुछ कर रहे हैं तूम क्या कर रहे हो। यूजर ने अपने ट्वीट में केआरके के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। एक अन्य ने लिखा- वैकल्पिक व्यवसाय चाहिए ना, क्योंकि बॉलीवुड की जगह दक्षिण अभिनेताओं ने ले लिया है, वे बेरोजगार होंगे 😔 जर्सी, रनवे 34, हीरोपंथी बुरी तरह से विफल रही और आरआरआर, पुष्पा, केजीएफ ब्लॉकबस्टर रहे😎 बॉलीवुड वाले अब गुटका दारू बेचेंगे बिचारे।

एक ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेता पर महिलाओं के प्रति ऐसे शब्दों के प्रयोग के लिए कार्रवाई करने की मांग की। यूजर ने लिखा- मैं दिल्ली पुलिस से अनुरोध करता हूं कि इसपर कार्रवाई हो। एक अन्य ने लिखा- महान बच्चन जी को क्यों छोड़ दिये? कभी इलाइची खाये थे क्या माँग कर।

टॅग्स :कमाल आर खानएमएस धोनीविराट कोहलीअक्षय कुमारअजय देवगनशाहरुख़ खानआलिया भट्टदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट रौंदा, 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में कूटे 52 रन, 4 चौके और 5 छक्के

क्रिकेटRR vs CSK: सीएसके अपना पहला ऐसा मैच खेल रही है, जिसमें प्लेइंग इलेवन में MS Dhoni शामिल नहीं

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो