लाइव न्यूज़ :

होमवर्क नहीं किया, पिता ने आठ वर्षीय बेटे को हाथ-पैर बांधकर छत से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, मां ने बनाया वीडियो, वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2021 21:23 IST

राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग (आरएससीपीसीआर) के सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र पांडिया ने कहा कि आयोग ने बूंदी जिले में हुई इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना पिछले बुधवार को बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के नरोली गांव में हुई। बच्चे की मां जब अपने पति को क्रूर व्यवहार करने से रोकने में असमर्थ रही तो उसने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया।

कोटाः राजस्थान में एक व्यक्ति ने होमवर्क किये बगैर बाहर जाने पर अपने आठ वर्षीय बेटे को हाथ-पैर बांधकर छत से उल्टा लटका दिया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग (आरएससीपीसीआर) के सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र पांडिया ने कहा कि आयोग ने बूंदी जिले में हुई इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि यह घटना पिछले बुधवार को बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के नरोली गांव में हुई। बच्चे की मां जब अपने पति को क्रूर व्यवहार करने से रोकने में असमर्थ रही तो उसने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पांडिया ने कहा कि खनन मजदूर पुष्कर प्रजापत (35) को जब पता चला कि बेटा होमवर्क किये बगैर बाहर खेलने चला गया तो उसने उसे यह कठोर सजा दी।

डाबी थाना के प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मी बच्चे के गांव गए, लेकिन उसके घर पर ताला लगा हुआ था और बच्चे की मां की ओर से कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण वे प्राथमिकी दर्ज नहीं कर पाए। डॉक्टर पांडिया ने कहा वायरल वीडियो आरएससीपीसीआर के संज्ञान में आया, जिसने बूंदी के पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कराने और तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।

टॅग्स :राजस्थानक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो