लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #आर्टिकल_30_हटाओ, जानें क्या है यह धारा और क्या है इसका गीता-कुरान से संबंध

By सुमित राय | Updated: May 28, 2020 14:19 IST

ट्विटर पर #आर्टिकल_30_हटाओ ट्रेंड हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आर्टिकल 30 मदरसे में कुरान पढ़ाने की इजाजत देता है, लेकिन स्कूलों में गीता पढ़ाने की नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंविधान में आर्टिकल 30 है, जिसके तहत अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान संचालित करने का अधिकार है।लेकिन संविधान में 30(ए) कोई अनुच्छेद ही नहीं है, जो गीता पढ़ने से रोके।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया ट्रेंड होने लगता है और गुरुवार को ट्विटर पर #आर्टिकल_30_हटाओ ट्रेंड होने लगा। इस ट्रेंड में लोग संविधान की धारा 30 की बात कर रहे हैं और दावा कर कर रहे हैं कि आर्टिकल 30 मदरसे में कुरान पढ़ाने की इजाजत देता है, लेकिन स्कूलों में गीता पढ़ाने की नहीं।

ट्विटर ट्रेंड में आर्टिकल 30 और आर्टिकल 30ए का जिक्र किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आर्टिकल 30 के अनुसार मदरसों में कुरान और हदीस पढ़ाई जाएगी, लेकिन आर्टिकल 30ए के अनुसार स्कूलों और गुरुकुलों में भगवत गीता, वेद, पुराण और ग्रंथ नहीं पढ़ाई जाएगी।

इसके बाद हमने इस आर्टिकल के बारे में जानकारी निकाली तो यह दावा झूठा निकला। जानकारी के अनुसार संविधान में आर्टिकल 30 है, जिसके तहत अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान संचालित करने का अधिकार है। लेकिन संविधान में 30(ए) कोई अनुच्छेद ही नहीं है, जो गीता पढ़ने से रोके। आर्टिकल 30 सब-क्लॉज आर्टिकल 30(1ए) है, जिसमें अल्पसंख्यकों को मुआवजा देने का जिक्र है।

क्या है आर्टिकल 30 और उसके सब-क्लॉज

आर्टिकल 30 (1) - भाषा या धर्म के आधार पर जो भी अल्पसंख्यक हैं, उन्हें अपनी मान्यता के शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उन्हें चलाने का अधिकार होगा।

आर्टिकल 30(1ए) - यदि किसी अल्पसंख्यक समुदाय के द्वारा स्थापित और संचालित शिक्षण संस्थान का अधिग्रहण राज्य द्वारा जरूरी हो जाता है, ऐसी स्थिति में राज्य, अधिग्रहण के एवज में देने वाला मुआवजा ऐसे तय करेगी कि अल्पसंख्यकों को मिले अधिकार में फर्क न आए।

आर्टिकल 30(2) - शैक्षणिक संस्थाओं को सहायता देने के दौरान, राज्य किसी भी संस्थान के साथ इस आधार पर भेदभाव नहीं करेगा कि वो धर्म या भाषा पर आधारित किसी अल्पसंख्यक वर्ग के अधीन संचालित किया जाता है।

टॅग्स :संविधान दिवसट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो