लाइव न्यूज़ :

गरीब लकड़हारा बना करोड़पति, प्रशासन जांच में जुटा, बाप-बेटे फरार, रिश्तेदारों को तोहफे में दिया बाइक

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2022 21:20 IST

एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी कि उसके पास अचानक इतनी संपत्ति कहां से आई?

Open in App
ठळक मुद्दे मामले में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाएगी.गरीब लकड़हारे के हाथ अचानक खजाना लग गया.अमीर बनते ही वह रिश्तेदारों को तोहफे में वह बाइक देने लगा.

पटनाः बिहार के किशनगंज जिले के टेउसा पंचायत में एक गरीब लकड़हारे के रातोंरात करोड़पति बन जाने का मामला सामने आया है. लेकिन जैसे ही इसकी जांच शुरू हुई तब से वह अंडरग्राउंड हो गया. प्रशासन की मानें तो जब तक वह पकड़ में नहीं आता है, इस मामले में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाएगी.

 

बताया जाता है कि एक गरीब लकड़हारे के हाथ अचानक खजाना लग गया. जिससे वह रातोंरात करोड़पति बन बैठा. अचानक अमीर बनते ही वह रिश्तेदारों को तोहफे में वह बाइक देने लगा. वहीं, लकड़हारे के करोड़पति बनने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी इसकी खबर आग की तरह फैल गई. जितने लोग उतनी बात होनी शुरू हो गई.

कोई कहता कि लकड़हारा लतीफ व उसके बेटे उबेलुदल को कहीं से खजाना मिल गया है. जिसकी वजह से वह रातोंरात करोड़पति बन गया. ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि लतीफ ने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीते हैं. बताया जा रहा है कि अमीर बनने के बाद लकड़हारे ने अपने सात रिश्तेदारों को बाइक भी तोहफे में दी.

साथ ही गांव में कई बीघा जमीन, नया टैक्टर भी उसने खरीदा है और घर का निर्माण भी शुरू करा दिया. लकडहारा लतीफ को लेकर कई तरह की चर्चा गांव में हो रही है. इसबीच मामला सामने आते ही जब एसडीएम ने जांच के आदेश दिए तब लकड़हारा और उसका बेटा अचानक गायब हो गया.

एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी कि उसके पास अचानक इतनी संपत्ति कहां से आई? संपत्ति आने के बाद बाप और बेटा दोनों गायब हो गया है. जब तक दोनों पकड़े नहीं जाएंगा तब तक सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी.

दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक दोनों का पता पुलिस नहीं लगा पाई है. वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार किये जाने को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी