लाइव न्यूज़ :

VIDEO: ये कैसा स्कूल? आपस में भिड़ी प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन, एक दूसरे पर की थप्पड़ों की बरसात; दोनों निलंबित

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2025 12:07 IST

Khargone Video Viral: खरगोन में महिला प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, बाल खींचे और धक्का-मुक्की की।

Open in App

Khargone Video Viral: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक सरकारी स्कूल में जो देखने को मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर टीचरों की हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आपस में दो महिला टीचर लड़ाई कर रही है। दरअसल, खरगोन में सरकारी एकलव्य स्कूल के परिसर में महिला स्कूल प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच हाथापाई हुई। शनिवार दोपहर को सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो सामने आया, जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, बाल खींचे और धक्का-मुक्की की।

प्रिंसिपल ने कथित तौर पर लाइब्रेरियन का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। शनिवार को मारपीट के वीडियो के जरिए मामला सामने आया। काम से जुड़े विवाद को लेकर मारपीट जानकारी के मुताबिक, मामले में शामिल दो महिलाओं की पहचान प्रिंसिपल प्रवीण दहिया और लाइब्रेरियन मधुरानी के रूप में हुई है।

कथित तौर पर काम से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई मारपीट की वजह से मारपीट शुरू हुई। घटना के बाद दोनों महिलाओं को उनके पदों से हटाकर अस्थायी तौर पर सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य के कार्यालय में अटैच कर दिया गया। 

दोनों महिला शिक्षिका पर हुआ एक्शन

गौरतलब है कि एकलव्य विद्यालय केंद्र सरकार की योजना के तहत संचालित है, इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दिल्ली भेज दी गई है। मामला जिला कलेक्टर भव्या मित्तल तक पहुंचा, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आदिवासी कल्याण विभाग को जांच के आदेश दिए।

मामले के संबंध में सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विवाद कार्य से संबंधित था। हालांकि, मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उच्च अधिकारियों को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :वायरल वीडियोMadhya Pradeshसोशल मीडियाSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'