लाइव न्यूज़ :

Khandwa Video: 'मोदी की मुहिम रंग लाई', पिता ने किया नन्ही बिटिया का ऐसे स्वागत, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: March 29, 2024 17:32 IST

Khandwa Video: पीएम मोदी ने साल 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम शुरू की। सालों साल बीजेपी इस मुहिम का प्रचार-प्रसार भी करती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी की मुहिम रंग लाई, एक पिता ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया संदेशएंबुलेंस को दुल्हन की तरह सजाया, फिर घर पहुंची बिटिया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Khandwa Video: पीएम मोदी ने साल 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम शुरू की। सालों साल बीजेपी इस मुहिम का प्रचार-प्रसार भी करती रही है। अब मोदी की 10 साल पुरानी मुहिम भी रंग लाने लगी है। दरअसल, एक पिता ने अपनी बेटी के जन्म पर अपार क्षमता में अपनी खुशी जाहिर की। इस पिता की खुशी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जब बेटी को अस्पताल से घर ले जाना था तो उसने एंबुलेंस को फूलों से सजाया। एंबुलेंस जब दुल्हन की तरह तैयार हो गई तो इसमें अपनी पत्नी और बेटी को बिठाया।

इसके बाद दुल्हन की तरह सजी एंबुलेंस बच्ची को लेकर गांव पहुंची। गांव में बच्ची का स्वागत भव्य तौर पर किया गया। वहीं, कुछ लोगों ने इस दौरान वीडियो बना ली। साथ ही सोशल मीडिया पर शेयर की। बेटी के लिए पिता का यह अटूट प्यार देखकर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग बेटों की चाहत में बेटियों को गर्भ में ही मार देते हैं। ऐसे में इस व्यक्ति ने समाज को एक संदेश दिया है कि बेटी-बेटा में कोई फर्क नहीं होता है। दोनों एक समान हैं।

चलिए जानते हैं कौन हैं बेटी का स्वागत करने वाले पिता बेटी का भव्य स्वागत करने वाले पिता का नाम सौरभ भार्गव है। यह खंडवा के रांझनी गांव के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ की पत्नी ने एक सरकारी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। घर में बेटी का जन्म सुनने की खबर के बाद परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए 108 नंबर एंबुलेंस को दुल्हन की तरह सजाया। इस गाड़ी में ही नवजात को घर तक लाया गया। इधर, ढोल-ताशे बजाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आप भी देखिए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशMadhya Pradeshखंडवावायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'