लाइव न्यूज़ :

खगड़िया अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर की आपत्तिजनक वीडियो वायरल, महिला स्वास्थ्य अधिकारी से करवा रहे हैं मसाज, सीएस ने मांगा जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2023 17:32 IST

बिहारः सिविल सर्जन डॉ रामनारायण चौधरी ने सदर पीएचसी प्रभारी डॉ कृष्णा कुमार और महिला सीएचओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जवाब मांगा है। सीएचओ और सदर पीएचसी प्रभारी दोनों शादीशुदा हैं।वायरल फोटो और वीडियो  2 जनवरी और 27 जनवरी 2023 का बताया जा रहा है। 

पटनाः बिहार में खगड़िया जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ कृष्णा कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी से अपने चेहरे का मसाज करवा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की आपत्तिजनक सेल्फी भी वायरल हो रही है।

जिसके बाद अब इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उनसे जवाब मांगा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में दिख रही महिला स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर सदर प्रखंड के ही एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत है। बताया जाता है कि सीएचओ और सदर पीएचसी प्रभारी दोनों शादीशुदा हैं।

दोनों के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पद पर रहने के बावजूद इस तरह की वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस मामले में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रामनारायण चौधरी ने सदर पीएचसी प्रभारी डॉ कृष्णा कुमार और महिला सीएचओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

प्रभारी सीएस ने 3 दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगा है। सीएस ने अपने पत्र में कहा है कि आप दोनों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इसलिए आपलोग बताएं की आपके ऊपर क्यों नहीं कार्रवाई की जाएं। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद से पीएचसी प्रभारी फरार हैं। यह वायरल फोटो और वीडियो  2 जनवरी और 27 जनवरी 2023 का बताया जा रहा है। 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो