लाइव न्यूज़ :

खगड़ियाः राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर धंसने लगा एक और पुल, परिचालन प्रतिबंध, गंडक नदी पर 15.50 करोड़ की लागत से बना था

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2023 17:32 IST

गंडक नदी पर 15.50 करोड़ की लागत से बने फोर लेन पुल के बीच के ऊपरी भाग के एक हिस्से में धीरे-धीरे धंसान होने लगी है। इस घटना के बाद अगुवानी पुल के धंसने की यादें ताजा होने लगी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय पुलिस ने पुल के धंसान वाले हिस्से की तरफ वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है।पुंज लोयल पुल निर्माण कंपनी साल 2017 से पुल बना रही थी, जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूरा हुआ। खगड़िया को न केवल पटना समेत के कई बड़े शहरों से जोड़ती है बल्कि उत्तर बिहार को पूर्वोत्तर के कई राज्यों को जोड़ती है।

पटनाः बिहार में पुलों के धंसने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। खगड़िया जिले में अगुवानी पुल ध्वस्त होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि खगड़िया में ही राष्ट्रीय पथ-31 पर बना नव निर्मित पुल धसने लगा है। पुल में दरार की खबर सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है।

गंडक नदी पर 15.50 करोड़ की लागत से बने फोर लेन पुल के बीच के ऊपरी भाग के एक हिस्से में धीरे-धीरे धंसान होने लगी है। इस घटना के बाद अगुवानी पुल के धंसने की यादें ताजा होने लगी हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने पुल के धंसान वाले हिस्से की तरफ वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है।

बताया जाता है कि पुंज लोयल पुल निर्माण कंपनी साल 2017 से पुल बना रही थी, जिसका निर्माण कार्य 2023 में पूरा हुआ। पुल के निर्माण कार्य के बाद अप्रैल 2023 में टेस्टिंग के लिए पुल को आमलोगों के लिए शुरू कर दिया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में इस पुल में धंसान की खबर आने लगी है।

पुल में हो रहे धसान से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस ने पुल के धसान वाले हिस्से के तरफ वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया है। यह पुल खगड़िया को न केवल पटना समेत के कई बड़े शहरों से जोड़ती है बल्कि उत्तर बिहार को पूर्वोत्तर के कई राज्यों को जोड़ती है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो