लाइव न्यूज़ :

OMG! रमजान में हर दिन 5 करोड़ रुपये का तरबूज खा रहे हैं कश्मीरी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 16, 2022 14:04 IST

कश्मीर में तरबूज से पहले रिकॉर्ड तोड़ मीट और दवाईयों की भी खपत हो रही थी। कश्मीरियों ने खाने में अब मीट के साथ-साथ तरबूज को भी जोड़ लिया है। प्रतिदिन तरबूज खपत के मामले में कश्मीर पूरे देश में पहले स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के कारण कश्मीर की आवाम हर दिन लगभग 5 करोड़ रुपये का तरबूज खा रही हैतरबूज से पहले कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ मीट और दवाईयों की भी खपत हो रही थी3 दशकों से आतंकवाद को झेल रहे कश्मीरी हर दिन अवसाद को दूर करने के लिए दवा खा रहे हैं

जम्मू: कश्मीर की आवाम हर दिन लगभग 5 करोड़ रुपये का तरबूज खा रही है। जी हां, यह बात सोलह आने सच सच है कि कश्मीर ने तरबूज खाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैसे ये कोई पहला रिकॉर्ड नहीं है, इससे पहले भी कश्मीरी लोगों के नाम कई और भी रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं।

तरबूज से पहले कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ मीट और दवाईयों की भी खपत हो रही थी। कश्मीरियों ने खाने में अब मीट के साथ-साथ तरबूज को भी जोड़ लिया है। प्रतिदिन तरबूज खपत के मामले में कश्मीर पूरे देश में पहले स्थान पर है।

यह पूरी तरह से सच है की कश्मीरियों के बीच रमजान के दिनों में प्रतिदिन 100 ट्रक से अधिक तरबूज की खपत हो रही है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।

कश्मीर की फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के प्रधान बशीर अहमद बशीर कि मानें तो हफ्ते भर पहले तरबूज की मांग प्रतिदिन 50 से 60 ट्रक थी, जो अब बढ़कर 100 ट्रकों तक जा पहुंची है।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक में 15 से 20 टन तरबूज आ रहे हैं। हालांकि सरकारी तौर पर तरबूज की कीमत 30 रूपए प्रति किलो तय की गई है पर यह कश्मीर में 60 से 70 रूपए प्रति किलो बिक रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के डायरेक्टर अब्दुल सलाम मीर कहते हैं कि लोगों द्वारा बढ़े दाम की शिकायत मिलने पर फल विक्रेताओं पर जुर्माना भी लगाया जाता है।

कश्मीर में सिर्फ तरबूज की खपत ही नहीं बल्कि मीट की खपत भी एक रिकार्ड बना चुकी है। मीट की खपत का रिकार्ड आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। प्रतिवर्ष कश्मीरियों के बीच लगभग 51 हजार टन मीट की खपत होती है। जबकि इसमें मछली को शामिल नही किया गया है।

कश्मीर में प्रतिवर्ष 2.2 मिलियन भेड़-बकरियों को कुर्बान किया जाता है। जबकि 1.2 बिलियन मांस प्रदेश के बाहर से मंगवाया जाता है। पिछली सर्दियों में कश्मीर में मीट की किल्लत का ही परिणाम था कि सरकारी तौर पर तयशुदा कीमतों से अधिक दाम पर यहां मीट की बिक्री हो रही थी।

जिसके बाद खाद्य विभाग की ओर से कड़ाई भी की गई थी लेकिन उस कार्रवाई से भड़के मीट दुकानदारों ने लगभग एक महीने तक अपने कारोबर को बंद कर दिया था, जिससे कश्मीरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

मीट के अलावा कश्मीर दवाओं की खपत में भी अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा आगे है। एक अनुमान के अनुसार कश्मीर में 1200 से 1500 करोड़ रुपये की दवाओं की खपत प्रतिवर्ष होती है। इनमें सबसे अधिक डिप्रेशन की दवाईयों की मांग है।

दरअसल गुजरे 3 दशकों के आतंकवाद के दौरान बड़ी संख्या में कश्मीरी अवसाद की स्थिति का सामना कर रहे हैं और यही कारण है कि वो बिना डाक्टरी सलाह के अवसाद दूर करने वाली दवाईयों का सेवन भारी मात्रा में कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO