लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः गुटखा ना खाने की सलाह देने पर शिक्षक के सिर पर छात्रों ने डाला कूड़ेदान, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2021 12:38 IST

दरअसल पीड़ित शिक्षक ने गुटखा खाने और क्लास में कूड़ा डालने वाले छात्रों को डांटते हुए अनुशासन रखने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक ने गुटखा खाने और क्लास में कूड़ा डालने वाले छात्रों को डांट लगाई थीछात्रों ने शिक्षक के साथ डस्टबिन से मारपीट करने की कोशिश की

कर्नाटकः यहां के दावणगेरे हाई स्कूल के छात्रों द्वारा एक शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का मामला सामने आया है। हाई स्कूल के छात्रों के एक समूह को कक्षाओं के दौरान एक शिक्षक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक के साथ ऐसे दुर्व्यवहार को लेकर नेटिज़न्स ने छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो दावणगेरे जिले के चन्नागिरी तालुक के हाई स्कूल नल्लूर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों ने कक्षा में प्रवेश करते समय एक हिंदी शिक्षक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। एक छात्र ने डस्टबिन से मारपीट करने की कोशिश की। बाद में जब उसने कक्षा में पढ़ाना शुरू किया तो वह उसे शिक्षक के सिर पर रख देता है।

दरअसल पीड़ित शिक्षक ने गुटखा खाने और क्लास में कूड़ा डालने वाले छात्रों को डांटते हुए अनुशासन रखने को कहा था। शिक्षक के गुटखा ना खाने और अनुशासित तरीके से पढ़ाई करने की बात कही। छात्रों को ये रास नहीं आया और उन्होंने शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच, कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने घटना का संज्ञान लिया और जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने ट्विटर पर कहा, "दावणगेरे जिले के चन्नागिरी तालुक के एक स्कूल में छात्रों द्वारा एक शिक्षक पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शिक्षा विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हम हमेशा शिक्षकों के साथ रहेंगे।"

 

टॅग्स :कर्नाटकअजब गजबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी