लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: आखिर क्यों यह शख्स बिजी सड़क पर लेटकर मार रहा है ऐसे लुढ़कनी, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: September 15, 2022 16:28 IST

इस पर बोलते हुए समाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद ने कहा, “इस सड़क का इस्तेमाल रोजाना हजारों लोग करते हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री भी इस रास्ते से गुजर चुके हैं। अब सड़क की मरम्मत के लिए या तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां आना चाहिए।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर नित्यानंद नामक एक समाजिक कार्यकर्ता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बीजी सड़क पर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहा है। नित्यानंद ने खराब सड़कों की हालत पर इस तरीके से प्रदर्शन किया है।

Viral Video:कर्नाटक के उडुपी में एक समाजिक कार्यकर्ता ने ‘उरुलु सेव’ नामक एक परंपरा के सहारे प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि ‘उरुलु सेव’ एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसे लोग मंदिर में करते है। ऐसे में उडुपी के सड़कों पर एक समाजिक कार्यकर्ता को ‘उरुलु सेव’ के तहत उसे लुढ़कते हुए देखा गया है। 

इस प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है जिसमें समाजिक कार्यकर्ता को ऐसा करते हुए देखा गया है। बता दें कि कर्नाटक में खराब सड़कों की हालत पर यह पहला विरोध-प्रदर्शन नहीं है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रदर्शन देखे गए है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि नित्यानंद ओलाकाडु नामक एक समाजिक कार्यकर्ता गेरुआ रंग के कपड़े पहनकर उडुपी के सड़कों पर लुढ़कियां खा रहे है। उन्हें एक जगह से दूसरे जगह लुढ़कियां खाते हुए जाते देखा जा रहा है। 

वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि जहां नित्यानंद लुढ़िकयां मार रहे है, वहां आस-पास गाड़िया भी चल रही है और वे एक बिजी सड़क पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। यह घटना उडुपी-मणिपाल राष्ट्रीय राजमार्ग का है जहां की सड़कों की हालत काफी खस्ता है। 

सड़कों की हालत को देखते हुए नित्यानंद ने इस तरीके से प्रदर्शन करने की ठानी थी। 

‘उरुलु सेव’ किसे कहते है

आम तौर पर ‘उरुलु सेव’ एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसे समाज के कल्याण मंदिरों में किया जाता है। ‘उरुलु सेव’ के दौरान जो भी इसे करता है, वह जमीन पर लुढ़क-लुढ़क कर एक जगह से दूसरी जगह जाता है। 

बताया जा रहा है कि नित्यानंद ने अपना प्रदर्शन शुरू करने से पहले नारियल तोड़ा था और फिर सड़क पर पड़े गड्ढों की ‘आरती’ उतारी थी। 

अनोखे अन्दाज में क्यों किया प्रदर्शन

मामले में नित्यानंद का कहना है कि तीन साल पहले सड़क बनाने को लेकर टेंडर आवंटित किया गया है लेकिन फिर भी सड़के नहीं बनी और इसकी हालत खस्ता है। इस पर बोलते हुए नित्यानंद ने कहा, “कोई भी यह मुद्दा नहीं उठा रहा है। इस सड़क का इस्तेमाल रोजाना हजारों लोग करते हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री भी इस रास्ते से गुजर चुके हैं। अब सड़क की मरम्मत के लिए या तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां आना चाहिए।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोकर्नाटकसड़क दुर्घटनाRoad Construction Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल