लाइव न्यूज़ :

ऑटो ड्राइवर से 22 किमी दूर से बदला लेने वापस आया बंदर! जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 29, 2021 09:13 IST

कर्नाकट के चिकमगलूर के कोट्टिघेरा का ये मामला है. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा भी हो रही है. बंदर को पकड़कर जंगल में दोबारा छोड़ा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाकट के चिकमगलूर के कोट्टिघेरा में एक बंदर की कहानी ने किया लोगों को हैरानवन विभाग को सूचना देने और बंदर को पकड़ने में मदद करने वाले शख्स को बंदर ने वापस लौटकर किया परेशानबंदर को 22 सितंबर को फिर से पकड़ा गया और जंगल में वन विभाग की टीम उसे छोड़ आई

बेंगलुरु: बदले की भावना तो इंसानों में होना बहुत आम बात है. लेकिन क्या आपने किसी बंदर के बारे में सुना है जिसने किसी इंसान से बदला लिया हो, वो भी 22 किमी दूर से लौटकर. यह घटना कर्नाटक के एक गांव की है. सोशल मीडिया पर इस बंदर की खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल कर्नाकट के चिकमगलूर के कोट्टिघेरा में एक बंदर ने खूब आतंक मचाया. बंदर को पकड़ने के लिए गांव में रहने वाले एक शख्स जगदीश ने वन विभाग को सूचना दी और बंदर को पकड़वाने में मदद की. पर बात यही खत्म नहीं हुई. गांव से लगभग 22 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़े जाने के बाद वह एक हफ्ते बाद वापस आया.

जगदीश का घर से निकलना हुआ मुश्किल!

ऑटो ड्राइवर जगदीश ने बंदर को पकड़वाने में वन विभाग की मदद की थी. बंदर के जाने के बाद एक हफ्त तक गांव में शांति रही लेकिन इसके बाद बंदर गांव में फिर दिखने लगा. इस बार वह किसी और को परेशान नहीं करता था बल्कि ऐसा लग रहा था कि सिर्फ जगदीश से बदला लेने के लिए वापस आया हो.

दरअसल, जगदीश जहां जाता, बंदर वहां पहुंच जाता था और मौका मिलते ही हमला भी कर देता था. यहां तक कि बंदर ने उसकी ऑटो की सीट पूरी फाड़ दी. शख्स इसके बाद बंदर के खौफ से घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था. दोबारा वन विभाग को सूचना दी गई और 22 सितंबर को उसे फिर से जंगल में छोड़ा गया.

बंदर से बुरी तरह परेशान थे लोग

करीब 5 साल का ये बंदर पहले गांव में हर आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर देता था. सब्जी और फल विक्रताओं का भी जीना मुहाल हो गया था. बंदर गांव के बच्चों को परेशान कर रहा था. इसी कारण से जगदीश ने वन विभाग को पूरे मामले की सूचना दी थी.

बहरहाल बंदर के वापस लौटने और केवल जगदीश को परेशान करने की घटना से वन्यप्राणी विशेषज्ञ भी हैरान हैं. पहले ऐसा मामला कभी नहीं देखा गया था. जानकारों के अनुसार यह काफी अजीब मामला है. 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो