लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मुख्यमंत्री के भाई ने बाढ़ पीड़ितों के सामने फेंके बिस्किट, वीडियो देख लोगों ने लगाई लताड़

By स्वाति सिंह | Updated: August 20, 2018 20:22 IST

रेवन्ना कर्नाटक में रामनाथपुरा स्थित बाढ़ राहत शिविर में खाने के पैकेट बांटते नहीं बल्कि फेंकने नजर आए हैं। 

Open in App

बेंगलुरु, 20 अगस्त: कर्नाटक मुख्यमंत्री के भाई और मंत्री एचडी रेवन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, रेवन्ना कर्नाटक में रामनाथपुरा स्थित बाढ़ राहत शिविर में खाने के पैकेट बांटते नहीं बल्कि फेंकने नजर आए हैं। 

कर्नाटक में पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना सोमवार को राज्य के बाढ़ पीड़ितों से मिलने राहत कैंप में पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने पीड़ितों को खाने की चीजे भी बांटी। सामग्री बांटने के दौरान मंत्री ने खाना लोगों के हाथ में देने के बजाए फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद से यह विडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने बाद से लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। वहीं दूसरी तरह विपक्ष ने भी हमला करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को एचडी रेवन्ना ने बाढ़ आने के बाद हसन और कोडागु जिलों में सबसे पहले राहत भेजी थी। उन्होंने यहां लोगों के लिए दूध के टैंकर और खाने के समान का ट्रक भेजा था। इसके बाद उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।

गौरतलब है कि कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जैसे दक्षिण कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलुरु, कोडागु, हसन और उत्तर कन्नड़ में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा कई इलाकों में भूस्खलन से भी तबाही की खबर है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल