लाइव न्यूज़ :

Karnataka Government Hospital: बेड पर मरीज, बत्ती गुल, ऐसे कर रहे डॉक्टर इलाज, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: May 24, 2024 13:54 IST

Karnataka Government Hospital: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज का इलाज मजबूरन डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर टॉर्च की रोशनी में कर रहे हैं मरीज का इलाज सोशल मीडिया पर कर्नाटक के सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

Karnataka Government Hospital: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज का इलाज मजबूरन डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में करना पड़ रहा है। वायरल वीडियो कर्नाटक की है। वीडियो में आप देखेंगे कि मरीज बेड पर है और डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में उसका चेकअप कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बीजेपी के द्वारा शेयर किया गया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी ने यहां की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार बिजली की सुविधा देने में फेल हो गई है। यहां के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार गंभीर स्थिति में पहुंच गई है कि अस्पतालों तक को बिजली नहीं दी जा रही है। यहां खजाना खाली है और बिजली गुल है।

100 बेड का अस्पताल, बिजली जाने से बढ़ जाती है समस्या

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु में है यह100 बेड का सरकारी अस्पताल। इस अस्पताल में बिजली जाने की समस्या से मरीजों के साथ  डॉक्टरों को भी दो चार होना पड़ रहा है। यहां बिजली जाने के बाद डॉक्टर मरीजों का इलाज टॉर्च, मोबाइल फोन टॉर्च और मोमबत्तियों की रोशनी से कर रहे हैं।

अस्पताल में बिजली नहीं होने की समस्या अस्पताल प्रबंधन पर भी कई तरह के सवाल खड़े करता है। इस अस्पताल में बीते एक सप्ताह से बैकअप जनरेटर काम नहीं कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि जितना मेगावट का जनरेटर अस्पताल के लिए है, उतना काफी नहीं है। जनरेटर को जल्द ठीक नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में समस्या बढ़ सकती है। क्योंकि, कर्नाटक में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अस्पताल में काम करने वाले लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर सारा ठिकरा फोड़ दिया है।

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka Congress MLAबेंगलुरुकांग्रेससिद्धारमैयाSiddaramaiah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा