लाइव न्यूज़ :

पोस्टमॉर्टम के लिए छुआ तो हाथ हिलने लगा, जानें फिर क्या हुआ...

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:07 IST

बगलकोट के महालिंगापुर सरकारी अस्पताल का है. शंकर गोंबी नाम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति की 27 फरवरी को महालिंगापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देनिजी अस्पताल ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित करते हुए परिवार को उनकी बॉडी ले जाने को कहा. शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार को महालिंगापुर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया.पोस्टमॉर्टम करने का जिम्मा तालुक हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर एस. एस. गलगली को दिया गया.

बेंगलुरुः उत्तरी कर्नाटक के बगलकोट में एक तालुक हेल्थ ऑफिसर उस समय सकते में आ गए जब पोस्टमार्टम के लिए उन्होंने एक लाश को छुआ तो उसका हाथ हिलने लगा.

मामला बगलकोट के महालिंगापुर सरकारी अस्पताल का है. शंकर गोंबी नाम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति की 27 फरवरी को महालिंगापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई. उन्हें बेलागवी जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद निजी अस्पताल ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित करते हुए परिवार को उनकी बॉडी ले जाने को कहा.

इसके बाद यह शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार को महालिंगापुर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया. पोस्टमॉर्टम करने का जिम्मा तालुक हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर एस. एस. गलगली को दिया गया. डॉक्टर गलगली ने बताया कि अस्पताल आते वक्त मुझे कई बैनर और कट-आउट्स दिखे थे, जिसमें इस शख्स की मौत की घोषणा की गई थी. मैं इस शख्स का चेहरा जानता था, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि वह जिंदा होगा. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने देखा कि व्यक्ति अब भी वेंटिलेटर पर है.

डॉक्टर ने परिवार से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि वेंटिलेटर हटाने व्यक्ति सांस लेना बंद कर देगा. दूसरे अस्पताल भेजा डॉक्टर गलगली ने बताया कि मैंने अटॉप्सी शुरू की और उसे छुआ तो देखा कि उस व्यक्ति के रोंगटे खड़े हैं, जिसका मतलब था कि उसके शरीर में हरकत हो रही है.

फिर मैंने पल्स-ऑक्सीमीटर से जांचा और हार्टबीट भी देखी. मैंने उसे वेंटिलेटर से हटाया और कुछ देर इंतजार किया. मैं यह देख के हैरान रह गया कि वह अपने हाथ हिला रहा था. मैंने तभी उसके परिवार को बुलाया और उसे दूसरे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मंगलवार सुबह डॉक्टर गलगली को यह पता लगा कि गोंबी के अंदर सुधार दिख रहे हैं और उसके शरीर के अंग भी ठीक से काम कर रहे हैं. डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने 18 साल के करियर में 400 से ज्यादा पोस्टमॉर्टम किए हैं लेकिन ऐसा मामला कभी सामने नहीं आया था.

टॅग्स :कर्नाटकडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल