लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कहा- गर्मी बढ़ रही है, दिन भर पानी पिएं, तो कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी कर बताया देखिए दिल्ली में कैसे मिल रहा है पानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2020 12:35 IST

दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार पर लगातार ट्वीट के जरिए निशाना साधते रहते हैं। कपिल मिश्रा पहले आप पार्टी में ही थी बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा पहली बार नहीं है जब कपिल मिश्रा ने पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज किया हो। दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं। पिछले हफ्ते से दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर राजधानी में पानी की किल्लत को लेकर तंज कसा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज (28 मई) को ट्वीट किया, 'गर्मी बढ़ रही है, सभी अपना ख्याल रखें। दिन भर पानी पीते रहें।' सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल मिश्रा ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर कर कपिल मिश्रा ने लिखा, ''दिल्ली में ऐसे मिल रहा है पानी।  CM ने ट्वीट किया है, पीते रहिए।''

वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी के टैंकर के पास भीड़ लगी है और पानी लेने के लिए लोगों में अफरा-तफरी मची है। हालांकि कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में यह जिक्र नहीं किया है कि यह किस इलाके का वीडियो है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कपिल मिश्रा ने पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज किया हो। इससे पहले भी लॉकडाउन के दौरान कपिल मिश्रा ने दिल्ली में पानी के लिए लगे लाइनों में खड़े लोगों की वीडियो शेयर की है। 

दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी जारी है। दिल्ली में तापमान 45डिग्री सेल्सियस चल रहा है। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में 18 साल के बाद मंगलवार (26 मई)  को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना कर रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं पालम इलाके में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

दिल्ली में कोरोना के मामलो में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले 15, 257 हो गए हैं और मरने वालों की कुल संख्या 303 हो गई है। दिल्ली में कोविड-19 से 7264 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 6,566 नए मामले सामने आए हैं और 194 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,58,333 है, जिसमें 86,110 सक्रिय मामले हैं । कोविड-19 से देश में 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से  4,531 लोगों की मौते हो गई है। 

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो