लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा कुछ ऐसा कि कपिल मिश्रा बोले, 'रोज प्रेस कांफ्रेंस किया कीजिए और कांग्रेस की लंका लगाते रहिए सदाबहार युवराज'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 27, 2020 09:56 IST

राहुल गांधी ने मीडियो को संबोधित करते हुए कहा था कि महाराष्‍ट्र में हम सरकार का समर्थन कर रहे हैं लेकिन हम महाराष्‍ट्र में प्रमुख डिसीजन मेकर नहीं हैं। राहुल गांधी के बयान पर सोसल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के महाराष्ट्र सरकार पर दिए बयान पर देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, राहुल गांधी केवल​ शिवसेना और CM उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराना चाहते हैं।राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करवाने की तैयारी में है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 26 मई को मीडिया से बात की थी। इसी संबोधन का एक वीडियो क्लिप शेयर कर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी पर चुटकी ली है। कपिल मिश्रा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ''आप रोज प्रेस कांफ्रेंस किया करो बड़ा मजा आता है। ऐसे ही कांग्रेस की लंका लगाते रहिए सदाबहार युवराज।'' 

कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्वीट को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 3 हजार से ज्यादा रिट्वीट है। 

आखिर राहुल गांधी वीडियो में क्या कहते दिख रहे हैं? 

कपिल मिश्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में राहुल गांधी महाराष्ट्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। राहुल गांधी कहते हैं, ''मैं यहां की स्थिति को कुछ अलग रखना चाहूंगा। महाराष्‍ट्र में हम सरकार का समर्थन कर रहे हैं लेकिन हम महाराष्‍ट्र में प्रमुख डिसीजन मेकर नहीं हैं।  महाराष्ट्र को केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग की जरूरत है क्योंकि प्रदेश एक बेहद कठिन लड़ाई लड़ रहा है। मैंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि महाराष्ट्र एक महत्वपूर्ण राज्य है। मुंबई वित्तीय राजधानी है और इस पर लोगों का ध्‍यान केंद्रित है। यहां कठिन स्थिति है और केंद्र की ओर से राज्य पर बहुत ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। अगर बीजेपी महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाना चाहती है तो उठा सकती है...ये कहीं से गलत नहीं है...सामने वाली सरकार को इससे फायदा ही होता है। ना कि राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश करे।''

देवेंद्र फड़नवीस बोले - राहुल गांधी केवल​ शिव सेना एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराना चाहते 

राहुल गांधी के महाराष्ट्र सरकार पर दिए बयान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'राहुल गांधी केवल​ शिव सेना एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दोषी ठहराना चाहते हैं।'

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस की भूमिका पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का उद्देश्य शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को संभालने में विफल रहने के लिए दोष मढ़ना है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग से फड़नवीस ने बीजेपी को अलग करते हुए इन अटकलों को खारिज कर दिया कि विपक्ष सरकार को अस्थिर करना चाहता है। 

टॅग्स :कपिल मिश्रराहुल गांधीट्विटरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप