लाइव न्यूज़ :

#Jafrabad: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, कहा-ट्रंप के जाने तक...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 19:07 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कपिल मिश्रा और जाफराबाद ट्रेंड कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान भी विवादित भाषणों के चलते चर्चा में रहे थे।शाहीन बाग के अलावा दिल्ली के जाफराबाद में भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है.

दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प की खबर है। इस बीच बीजेपी के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने अल्टीमेटम का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

जानें वीडियो में क्या कहा कपिल मिश्रा ने

41 सेकेंड के वीडियो में कपिल मिश्रा कह रहे हैं, "ये यही चाहते हैं कि दिल्ली में आग लगी रहे। इसलिए उन्होंने रास्ते बंद किए और दंगे जैसा माहौल बना रहे हैं। हमारी तरफ से एक भी पत्थर नहीं चला है। डीसीपी साहेब हमारे सामने खड़े हैं, मैं आप सब की तरफ से कर रहा हूं। ट्रंप के जाने तक तो हम शांति से जा रहे हैं लेकिन उसके बाद हम आपकी भी नहीं सुनेंगे। अगर रास्ते खाली नहीं हुए तो। ट्रंप के जाने तक आप जाफराबाद और चांदबाग खाली करवा दीजिए। हम आपसे विनती कर रहे हैं, उसके बाद हमें लौट कर आना होगा।" इसके बाद कपिल मिश्रा ने भारत माता की जय के नारे लगवाए।

जानें जाफराबाद में क्या हुआ

शनिवार (22 फरवरी) रात से संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में जमा हैं। जाफराबाद से सटे मौजपुर में दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट सैंकड़ों सीएए-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सीलमपुर, मौजपुर और यमुना विहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया था, जिसके बाद से इलाके में तनाव है। 

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा, जिसके चलते दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने पड़े। इलाके में भारी तादाद में सुरक्षा बल तैनात है। 

दिल्ली में कपिल मिश्रा को चुनावी हार 

कपिल मिश्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान भी विवादित भाषणों के चलते चर्चा में रहे थे। चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे का प्रतिबंध भी लगाया था। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन से हार का सामना करना पड़ा है। ‘गोली मारो...’ का नारा और ‘हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान’ संबंधी बयान देने वाले मिश्रा को आम आदमी पार्टी के निवर्तमान विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी ने पराजित किया। मिश्रा पहले आम आदमी पार्टी में थे और पिछली बार करावल नगर से विधायक बने थे। 

टॅग्स :कपिल मिश्रदिल्लीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल