लाइव न्यूज़ :

थाने में सजा मंडप...पुलिस की मदद से फौजी ने रचाई शादी, कानपुर की अनोखी शादी का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: October 1, 2023 13:33 IST

पुलिस ने अनुरोध का जवाब दिया और जोड़े की शादी पुलिस स्टेशन के अंदर एक मंदिर में करा दी क्योंकि दोनों वयस्क थे।

Open in App

कानपुर: सोशल मीडिया पर एक फौजी की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। किसी फिल्मी कहानी की तरह ही इस फौजी की शादी बेहद दिलचस्प है जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में तैनात एक सेना के जवान ने कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया और अपनी पसंद की महिला से शादी करने में उनकी मदद मांगी। सेना के जवान ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसका परिवार उसकी शादी के खिलाफ था जिसके बाद जवान ने पुलिस की मदद से शादी की।

गौरतलब है कि लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। जबकि यह जोड़ा काफी समय से रिलेशनशिप में था। पुलिस के मुताबिक, झींझक कस्बे के भोला नगर इलाके के रहने वाले लांस नायक पवन पाल पिछले तीन साल से कानपुर देहात जिले के चिता का पुरवा की प्रियंका से मिल रहे थे, लेकिन उनके परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे।

इस जोड़े ने 15 मई को कानपुर शहर में कोर्ट मैरिज भी की थी। जोड़े ने आपसी सहमति से 15 मई को कानपुर शहर में कोर्ट मैरिज भी की थी। हालांकि, इसके बावजूद भी परिवार इस शादी का मान्य नहीं मान रहा था। ऐसे में कोर्ट मैरिज के बाद कपल थाने पहुंचा और पुलिस के मदद से हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली। 

प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लांस नायक पवन पाल और महिला के उनके पास आने के बाद उनके परिजनों को बुलाया गया और उन्हें समझाया गया कि दोनों बालिग हैं और उन्हें अपनी मर्जी से जीवन जीने की इजाजत दी जानी चाहिए।

सिंह ने कहा, काफी समझाने के बाद दोनों परिवार सहमत हो गए। बाद में, मंगलपुर पुलिस स्टेशन परिसर में स्थित एक शिव मंदिर में पुलिस और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गईं। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि शादी के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ उनके परिवार भी मौजूद थे।

टॅग्स :कानपुरवायरल वीडियोसोशल मीडियावेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो