लाइव न्यूज़ :

क्या बीजेपी छोड़ने वाले हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानें सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे का सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 18, 2020 09:34 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में 11 मार्च 2020 को भाजपा जॉइन की थी। मध्य प्रदेश के गुना से सांसद सिंधिया इसके पहले 18 साल तक कांग्रेस में रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देज्योतिरादित्य सिंधिया के ​पर्सनल असिस्टेंट पुरुषोत्तम पराशर ने कहा कि ये अफवाह कांग्रेस ने फैलाई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी में खटास आई है, ऐसी खबरें अखबारों में भी छापी गई है।

नई दिल्ली: कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया क्या पार्टी से इस्तीफा दे चाह रहे हैं। पिछले कई दिनों से ट्विटर सहित बाकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये दावे किए जा रहे हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही बीजेपी छोड़ने वाले हैं। ट्विटर पर ''India TV'' (@IndiaTVPoll) नाम के एक ट्विटर हैंडल से दावा करते हुए लिखा गया है, सूत्रों के हवाले से खबर, भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार तक भाजपा छोड़ने की तैयारी में। बोले- "मंत्री बनाओ या परिणाम भुगतने को तैयार रहें शिवराज, इनके कारण इज्जत भी गई और कुछ मिला भी नहीं, मामा और मोदी ने मिलकर फंसाया"। हालांकि ये ब्लू टिक यानी अधिकारिक इंडिया टीवी का ट्विटर हैंडल नहीं है। 

वायरल ट्वीट का स्क्रीनशॉट

इसके अलावा भी यह दावे कई ट्विटर हैंडल से किया गया है।

15 मई को किए एक ट्वीट में यूजर ने लिखा है,मध्य प्रदेश से बड़ी खबर आ रही हैं। कांग्रेस के बागी सभी विधायकों को टिकट देने के लिए भाजपा तैयार नहीं हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर सफल होते नहीं दिख रहे हैं।  

एक और ट्विटर यूजर ने यही दावा किया है।

ऐसे ही बहुत सारे दावे फेसबुक फर भी किए जा रहे हैं। 

जानें क्या है सच? 

सोशल मीडिया चल रही इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं हैं। इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया के ​पर्सनल असिस्टेंट पुरुषोत्तम पराशर ने AFWA को बताया कि वायरल ट्वीट फर्जी है और इस तरह के कई आर्टिकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 

पुरुषोत्तम पराशर ने इंडिया टूडे को अखबारों में छपी कुछ स्टोरी के स्क्रीनशॉट भी भेजे हैं, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बीजेपी छोड़ने के दावे किए जा रहे हैं। 

अखबारों की क्लिपिंग

पुरुषोत्तम पराशर ने कहा कि ये खबरें निराधार हैं। इन्हें कांग्रेस ने छपवाया और प्रसारित किया है। इसके पीछे कांग्रेस पार्टी की साजिश है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद मार्च 2020 में पार्टी से इस्तीफा दिया। 11 मार्च  2020 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए थे। 

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। सिंधिया के करीब दो दर्जन विधायकों ने कमलनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :ज्योतिरादित्य सिंधियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)फैक्ट चेकमध्य प्रदेशभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो