लाइव न्यूज़ :

एम्बर हर्ड-जॉनी डेप मानहानि केस: एक्टर की वकील केमिली वास्केज का हुआ प्रमोशन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 8, 2022 12:22 IST

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप की वकील केमिली वास्केज इस समय सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उन्होंने एक्टर को उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि केस जीतने में मदद की है, जिसके बाद उनका प्रमोशन हो गया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का केस जीत लिया है। ऐसे में अब डेप की वकील केमिली वास्केज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, वास्केज ने जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के केस को पलटते हुए इसे एक्टर के पक्ष में करने में अहम भूमिका निभाई है। इसी क्रम में लॉ फर्म ब्राउन रुडनिक ने उनका प्रमोशन कर दिया है। अब वो पार्टनर बन गई हैं। 

इस विषय पर ट्वीट करते हुए लॉ फर्म ने लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केमिली वास्केज को पार्टनर बनाया गया है। वह अभिनेता जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में के लिए पिछले हफ्ते जूरी का फैसला जीतने वाली मुकदमेबाजी टीम की एक प्रमुख सदस्य थीं।" फर्म ने आगे कहा कि ऐतिहासिक रूप से यह निर्णय उनके वित्तीय वर्ष के आखिरी में आया है, लेकिन जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मामले में वास्केज के प्रदर्शन को देखते हुए यह दुनिया के लिए साबित हुआ कि वह अब यह अगला कदम उठाने के लिए तैयार थी।

लॉ फर्म ब्राउन रुडनिक की वकील केमिली वास्केज को लेकर की गई घोषणा के बाद अब सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार ट्वीट कर वास्केज को शुभकामनाएं दे रहे हैं। यही नहीं, अब तो वास्केज जॉनी डेप के फैंस की भी चहेती बन गई हैं। बताते चलें कि प्रमोशन से पहले वास्केज ब्राउन रुडनिक में एक एसोसिएट के रूप में काम करती थीं। वह वादी पक्ष के मानहानि के मामलों पर ध्यान देने के साथ मुकदमेबाजी और मध्यस्थता में माहिर हैं।

देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

टॅग्स :जॉनी डेपHollywoodहॉलीवुड सेलिब्रिटीएम्बर हर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो