लाइव न्यूज़ :

Janta Darbar: पहले बिजली बिल महज ₹150 आता था, अब ₹100000 से अधिक का आया है, सीएम नीतीश के सामने फरियादी की आपबीती, मुख्यमंत्री आश्चर्यचकित, अधिकारियों को तलब किया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2023 14:30 IST

Janta Darbar: सहरसा से आए इस शख्स ने जनता दरबार की सच्चाई की पोल खोलकर रख दी। फरियादी ने कहा कि मेरे भाई इसी समस्या को लेकर 11 अप्रैल 2022 को आपके दरबार में आए थे, तब आपने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देसुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आश्चर्य में पड़ गए। फिर कहा कि फोन लगाओ।स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया।अधिकारी ने जवाब दिया कि जिस जगह पर निर्माण होना है, वहां पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

पटनाः जनता दरबार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एकबार फिर लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश ऑन-द-स्पॉट निपटारा करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण की समस्या को लेकर एक फरियादी पहुंचा।

सहरसा से आए इस शख्स ने जनता दरबार की सच्चाई की पोल खोलकर रख दी। फरियादी ने कहा कि मेरे भाई इसी समस्या को लेकर 11 अप्रैल 2022 को आपके दरबार में आए थे, तब आपने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया था। यह सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आश्चर्य में पड़ गए। फिर कहा कि फोन लगाओ।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया। फोन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर पिछली दफे भी जनता दरबार में इसका भाई आया था। कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी ने जवाब दिया कि जिस जगह पर निर्माण होना है, वहां पर कोर्ट ने रोक लगा दी है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट ने क्यों रोक लगाई है, समझा दीजिए या फिर दूसरा कोई विकल्प देखिए। फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रधान सचिव को बुलाया और कहा कि इस मामले को देखिए। वहीं, जनता दरबार में पहुंचा एक फरियादी ने शिकायत करते हुए कहा कि पहले उसका बिजली बिल महज ₹150 के आसपास आता था, अब उसका बिजली बिल ₹100000 से अधिक का आया है।

इसके बाद उसकी शिकायतों को सुन मुख्यमंत्री भी आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने तुरंत इस मामले में अधिकारियों को तलब किया। जरा देख लीजिए। यह कह रहे हैं कि बिजली बिल में बहुत ज्यादा पैसा आ रहा है। कभी-कभी तो ये होता ही है न। देख लीजिए।

साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में मधुबनी का एक फरियादी स्यूलिस गेट बनाने की मांग को लेकर पास पहुंचा था। शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया।

फोन लगाकर कहा कि आपके बगल में कौन बैठे हुए हैं। फिर विभाग के मंत्री संजय झा और अपर मुख्य सचिव दोनों को बुलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखिए, आपके ही जिला से है। काहे नहीं करवा देते हैं...इस पर संजय झा ने कहा कि हमारे पास नहीं आया है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फरियादी आपके पास जा रहा है। दिखवा लीजिए।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवपटनाBihar Legislative Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो