लाइव न्यूज़ :

जमुईः ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते दामाद से दिल लगा बैठी सास, प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने चोरी छिपे मिलते देख लात-घूंसों से कर दी कुटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2023 18:36 IST

बिहार के जमुई में बरहट थाना क्षेत्र का मामला है। पिटाई के बाद घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक की पहचान बांका के ढोरैया निवासी ब्रह्मचारी गोस्वामी के पुत्र चंदन गोस्वामी के रूप में हुई है।7 साल पहले युवक की शादी जमुई के एक गांव में हुई थी।मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान युवक का चचेरी सास से संपर्क हो गया।

पटनाः बिहार के जमुई जिले से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है, जहां ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते एक सास अपने दामाद को दिल दे बैठी। फिर क्या प्यार परवान चढ़ा तो दामाद सारी हदें तोड़ते हुए अपनी प्रेमिका यानी सास से मिलने आ पहुंचा। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को चोरी छिपे मिलते देख लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने दामाद की की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बरहट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिटाई के बाद घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल युवक की पहचान बांका जिले के ढोरैया निवासी ब्रह्मचारी गोस्वामी के पुत्र चंदन गोस्वामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 7 साल पहले युवक की शादी जमुई के एक गांव में हुई थी। इस दौरान उसे 2 बेटे भी हुए। फिर मोबाइल पर लूडो खेलने के दौरान युवक का चचेरी सास से संपर्क हो गया।

इसके बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। इसकी भनक दोनों के परिजनों को भी हुई। युवक अक्सर सास से मिलने जमुई आता था। युवक के मुताबिक उसका सास से तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच उनकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई।

सास ने बुधवार की रात फोन कर उसे बुलाया था, जब युवक सास के घर पर पहुंचा तो लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। वही, पुलिस भी पीड़ित से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ले रही है। इधर, दोनों का प्रेम-प्रसंग गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

टॅग्स :बिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल