लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा Viral वीडियो: वरिष्ठ पत्रकार अमीश देवगन का ट्वीट, पहले कागज नहीं दिखाएंगे अब मुंह भी छिपाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 11:01 IST

सोशल मीडिया पर जामिया हिंसा के तीन वीडियो वायरल हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजेसीसी ने 48 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के करीब सात-आठ कर्मी ओल्ड रीडिंग हॉल में प्रवेश करते और छात्रों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं।पांच मिनट 25 सेंकेंड के दूसरे क्लिप में लोग हड़बड़ी में विश्वविद्यालय के पुस्तकाल में प्रवेश करते हुए कथित रूप से नजर आ रहे हैं। कुछ ने अपने चेहरे ढंके हुए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार अमीश देवगन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वीडियो पर सवाल उठाया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता के दो महीने बाद एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी पिछले साल 15 दिसंबर को विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में छात्रों पर लाठीचार्ज करते दिख रहे हैं। 

अमीश देवगन ने ट्वीट किया,  "इसका पहले का video कहाँ हैं ? और कपड़ा बांध कर कौन से छात्र पड़तें है ? क्या ये क्लिप एडिटिड है ? एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मोहम्मद जीशान अयूब को जवाब देते हुए कहा, लाइब्रेरी में पढ़ते समय आप अपने चेहरे को ढकते हैं? यदि आपने ऐसा किया है तो  प्लीज एक तस्वीर साझा करें और फिर ट्वीट करें और लोगों को गुमराह करें। पहले काग़ज़ नहीं दिखाएंगे अब मुँह भी छिपाएँगे...

पढ़े जामिया वीडियो की पूरी सच्चाई

16 फरवरी को जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने सीसीटीवी फुटेज प्रतीत हो रहे 48 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के करीब सात-आठ कर्मी ओल्ड रीडिंग हॉल में प्रवेश करते और छात्रों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। ये कर्मी रूमाल से अपने चेहरे ढंके हुए भी नजर आ रहे हैं। विशेष पुलिस आयुक्त (खुफिया विभाग) प्रवीर रंजन ने कहा कि यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और वह वर्तमान जांच प्रक्रिया के तहत उसकी भी जांच करेगी। सूत्रों ने बताया कि जेसीसी ने बस 48 सेंकेंड का वीडिया जारी किया किया है जिसमें इस प्रकरण का बस एक ही पक्ष दिखाया गया था। उसने (जेसीसी) दूसरे वीडियो नहीं दिखाये जिनमें दंगाई परिसर में दाखिल होते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ अन्य उन्हें पुलिस से बचा रहे हैं। 

पांच मिनट 25 सेंकेंड के दूसरे क्लिप में लोग हड़बड़ी में विश्वविद्यालय के पुस्तकाल में प्रवेश करते हुए कथित रूप से नजर आ रहे हैं। कुछ ने अपने चेहरे ढंके हुए हैं। जब ये सभी पुस्तकालय में दाखिल हो जाते हैं तो तब वहां मौजूद लोग मेजों और कुर्सियों से मुख्य द्वार जाम करते हुए देखे जा सकते हैं। इसमें इस घटना के समय और तारीख का ब्योरा नहीं है। दो मिनट 13 सेकेंड के तीसरे वीडियो में चेहरे ढंके हुए कुछ लोग बीच सड़क पर नजर आते हैं । कम से कम दो के हाथों में पत्थर हैं। यह फुटेज 15 दिसंबर के छह बजकर चार मिनट का है। 

पहला वीडियो जामिया समन्वय समिति (जेएमसी) ने जारी किया है। यह जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वर्तमान और पूर्व छात्रों का संगठन है जिसे 15 दिसंबर को कथित पुलिस बर्बरता के बाद गठित किया गया था। हालांकि विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पहला वीडियो उसने जारी नहीं किया है। विश्वविद्यालय 15 दिसंबर को उस वक्त युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया था, जब पुलिस उन बाहरी लोगों की तलाश में विश्वविद्यालय परिसर में घुस गयी थी, जिन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान इस शैक्षणिक संस्थान से कुछ ही दूरी पर हिंसा और आगजनी की थी। विश्वविद्यालय के विधि के एक छात्र ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई में उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। जामिया समन्वय समिति ने कहा कि उसे यह वीडियो “गुमनाम” स्रोत से प्राप्त हुआ है। उसने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय ने लाइब्रेरी में पुलिस की कार्रवाई का वीडियो राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के साथ साझा किया है, जो इस प्रकरण की जांच कर रहा है। 

ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,‘‘...इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता है तो सरकार की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी।’’ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर यह “झूठ’’ बोलने का भी आरोप लगाया कि पुस्तकालय के भीतर जामिया के छात्रों की पिटाई नहीं की गई थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पुस्तकालय में छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिसकर्मी लाठियां चलाए जा रहे हैं।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि पुस्तकालय में किसी को नहीं पीटा गया।’’ माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई, “अत्यधिक अविवेकपूर्ण’’ और “अस्वीकार्य” है। येचुरी ने ट्वीट किया, “विश्वविद्यालयों में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का अमित शाह द्वारा किया गया हर बचाव गलत, भ्रामक और राजनीति से प्रेरित है। दिल्ली पुलिस मोदी-शाह के अधीन है और वे लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों से इस तरह से पेश आते हैं। शर्मनाक है।” 

हालांकि भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि जांच एजेंसियों को इस वीडियो को सबूत के रूप में लेना चाहिए और दंगाइयों के लिए खुद को पहचानना अच्छी बात है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पुस्तकाल में नकाब के साथ विद्यार्थी-- बंद पुस्तकों को पढ़ते हुए। निश्चिंत होकर पढ़ाई में डूब जाने (पुस्तकालय इसी के लिए होता है) के बजाय दरवाजे की ओर चिंतातुर होकर देखते हुए। पथराव के बाद पुस्तकालय में छिपने की कोशिश में जुटे जामिया के दंगाइयों का गहन विश्लेषण।’’ 

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अहमद अजीम ने कहा, ‘‘हमारे संज्ञान में आया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. जाकिर हुसैन पुस्तकालय में पुलिस बर्बरता के बारे में कोई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि इस वीडियो को विश्वविद्यालय ने जारी नहीं किया है।’’ जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार जेसीसी विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के बाहर मौलाना मोहम्मद अली जौहर रोड पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ आंदोलन चला रही है। अजीम ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट किया जाता है कि जेसीसी विश्वविद्यालय का कोई आधिकारिक निकाय नहीं है। जेसीसी के साथ किसी भी संवाद को विश्वविद्यालय के साथ संवाद नहीं समझा जाए।’’ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने भी विश्वविद्यालय में बल प्रयोग को लेकर दिल्ली पुलिस की आलोचना की और उन पर पांच जनवरी को जेएनयू परिसर में आतंकवादियों को घुसाने का आरोप लगाया। 

एजेंसी इनपुट के साथ

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो