लाइव न्यूज़ :

जयपुर के इस रेस्तरां में पुरुषों को अकेले जाने की नहीं है इजाजत, साथ होनी चाहिए कोई महिला

By विनीत कुमार | Updated: October 19, 2021 15:42 IST

जयपुर के एक रेस्तरां की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि इस रेस्तरां में पुरुष केवल महिलाओं के साथ ही दाखिल हो सकते हैं।

Open in App

जयपुर: जयपुर का एक रेस्तरां एक फोटो के बाद ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल इस रेस्तरां में लगे एसी पर चिपकाया गया पोस्टर इसकी अहम वजह है। पोस्टर पर लिखा है- 'यहा्ं लेडिज के साथ ही जेन्ट्स अलाऊ हैं।' इस तस्वीर को हर्षिता शर्मा नाम की यूजर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद ये वायरल हो रहा है।

हर्षिता ने फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि एक लड़का उन्हें अपने साथ यहां ले गया ताकि वह दाल रोटी खा सके। देखिए वह तस्वीर जो हर्षिता ने साझा किया है।

इसे लेकर जब सोशल मीडिया पर बात शुरू हुई तो कई यूजर्स ने ये भी जानना चाहा कि ये रेस्तरां कहां का है। इस पर हर्षिता ने बताया कि ये जयपुर का गोपी भोजनालय है और यहां का खाना बेहद स्वादिष्ट है। इसे जरूर आजमाना चाहिए।

बहरहाल, हर्षिता की पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो गई है। पिछले दो दिनों में जिसे 15 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। साथ ही 1,000 से अधिक रीट्वीट भी इसे किया गया है। कई यूजर्स ने रेस्तरां को दिलचस्प बताया।

एक यूजर ने कहा, 'पीने वालों और उपद्रवियों को बाहर रखने का दिलचस्प आइडिया।' एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, 'ऐसे तो मैं भूखा ही मर जाउंगा, अगर सारे रेस्टोरेंट ये रूल लग कर दे तो।' किसी ने पूछा, 'डेट पर दाल रोटी के लिए कौन ले कर जाता है भाई?' 

एक अन्य यूजर ने कहा, 'मैं जयपुर में डेट के लिए पूछ रहा हूं। क्या मैं आपको गोपी भोजनालय ले जा सकता हूं?'

टॅग्स :जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

ज़रा हटकेफर्जी किन्नर बनकर कर रहे थे वसूली! पुलिस ने खोला बड़ा राज, 9 आरोपी गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो