लाइव न्यूज़ :

जयपुरः खनन के विरोध में मोबाइल टावर पर चढ़ा साधु, चार तहसीलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 21:07 IST

खो क्षेत्र के थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साधु नारायणदास इलाके में खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से डीग में धरना दे रहे थे, उनके साथ कुछ और संत भी धरने पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देसाधु को टावर से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। साधु करीब 35 फुट की ऊंचाई पर चढ़ गए हैं। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

जयपुरः राजस्थान के डीग क्षेत्र में खनन के विरोध में मंगलवार को एक साधु मोबाइल टावर पर चढ़ गया। साधू को एक व्यक्ति के जरिये टावर पर पानी और फल भेजने का प्रबंध किया गया है। वहीं प्रशासन ने अफवाह फैलने से रोकने के लिए चार तहसीलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बुधवार दोपहर तक बंद कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साधु को टावर से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। साधु करीब 35 फुट की ऊंचाई पर चढ़ गए हैं। खो क्षेत्र के थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साधु नारायणदास इलाके में खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पिछले कुछ दिनों से डीग में धरना दे रहे थे, उनके साथ कुछ और संत भी धरने पर थे।

उन्होंने बताया कि साधु नारायण दास अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए। कुमार ने बताया कि साधु को एक व्यक्ति के जरिये पानी और फल भेजने का प्रबंध किया गया है। वह अब भी टावर पर हैं और अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा, "पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और हम उन्हें नीचे उतरने के लिए मनाने के वास्ते उनसे लगातार संवाद कर रहे हैं।" वहीं, प्रशासन ने अफवाह फैलने से रोकने के लिए जिले की चार तहसील क्षेत्रों में बुधवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

भरतपुर के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने भरतपुर जिले के पहाड़ी, कामां, नगर और सीकरी तहसील में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार दोपहर 12 बजे तक निलंबित करने का आदेश मंगलवार दोपहर को जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से संतों का आंदोलन चल रहा था और जिला प्रशासन ने कल उनसे बातचीत की थी। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो