लाइव न्यूज़ :

बिल्लियों की वजह से बची इस कपल की जान, पूरा मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: October 23, 2019 17:30 IST

क्लॉदियो पियाना ने 'सेकोलो XIX ' समाचार पत्र को बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति के बाहर निकलते ही उनका घर ढह गया। इटली के लिंगुरिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदियों का पानी उफान पर है, जिसके चलते भूस्खलन हुआ और एक पुल भी बह गया।

इटली में बिल्लियों की वजह से एक दंपति की जान बाल-बाल बच गई। बुधवार को मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई है। दरअसल, इटली में भूस्खलन के दौरान एक दंपति अपने घर में सोया हुआ था। इस दौरान उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आने वाला था, लेकिन उनकी दो बिल्लियों ने समय रहते उन्हें जगा दिया, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई।

क्लॉदियो पियाना ने 'सेकोलो XIX ' समाचार पत्र को बताया कि हमारी बिल्लियों सिंबा और मोस ने शोर मचाकर मेरी पत्नी को जगा दिया। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी ने देखा कि वे उसी वक्त छत से गिरे प्लास्टर के एक टुकड़े से खेल रही थीं। इस दौरान उनकी नजर दीवारों में आईं दरारों पर पड़ी।" इटली के लिंगुरिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते नदियों का पानी उफान पर है, जिसके चलते भूस्खलन हुआ और एक पुल भी बह गया।

पियाना और उनकी पत्नी सबरीना सोमवार रात कैंपो लीगर में अपने घर में सोने गए थे, वे बात से अंजान थे कि उनका घर भी भूस्खलन की चपेट में आ सकता है। भूस्खलन के दौरान जान बचाने के लिये वे कार की ओर भागे, लेकिन कीचड़ में फंस गए। इस दौरान बचावकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। उनकी दोनों बिल्लियां भी सुरक्षित बच गईं। दंपति के बाहर निकलते ही उनका घर ढह गया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल