लाइव न्यूज़ :

इस्तांबुल के इस्तिकलाल एवेन्यू में भीषण विस्फोट, 4 की मौत और 38 लोग जख्मी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2022 21:12 IST

इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकितने लोग हताहत हुए हैं। विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है।वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं।सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है।

इस्तांबुलः तुर्किये में इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हुआ। घटना में 4 लोगों के मारे जाने और 38 जख्मी होने की खबर है। वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस्तांबुल की मुख्य सड़क पर विस्फोट को ‘हमला’ करार दिया।

इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में 4 लोगों की मौत हुई है और 38 जख्मी हुए हैं। विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है।

ऑनलाइन पोस्ट की गई वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटें निकल रही हैं और फिर जोर का धमाका हुआ, राहगीर मुड़े और भागने लगे। अन्य फुटेज में दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है।

प्रसारक ‘सीएनएन तुर्क’ ने कहा कि 38 लोग जख्मी हुए हैं। एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां पर कई दुकानें और रेस्तरां हैं। तुर्किये में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से है। 

टॅग्स :तुर्कीबम विस्फोटआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारतPunjab: एक ही दिन में 2 ब्लास्ट; अमृतसर से लेकर जालंधर तक सिलसिलेवार धमाके, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो