लाइव न्यूज़ :

महिला ने ट्रेन में दिया बेटी को जन्म, रेलवे ने 25 साल के लिए फ्री की यात्रा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 19:28 IST

साल 2018 के जून महीने में भी पेरिस की ट्रेन में जन्म लेने वाले एक बच्चे को कंपनी ने 25 साल की उम्र तक मुफ्त में यात्रा करने का तोहफा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रेन में उस वक्त एक डॉक्टर और दो नर्स मौजूद थे। इन्होंने मिलकर ही महिला की डिलीवरी करवाई।  बच्ची का जन्म ट्रेन में 11 जून को हुआ।

आयरिश की एक ट्रेन में एक बच्ची ने जन्म लिया। इसी खुशी में सरकार की ओर से बच्ची को 25 साल की मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा दिया गया है। बच्ची का जन्म ट्रेन में 11 जून को हुआ। बच्ची का जन्म गॉलवे से डबलिन जाने वाली ट्रेन में हुआ। ट्रेन में होने के कारण महिला को अस्पताल नहीं ले जा पाया गया और उसने ट्रेन में ही बच्ची को जन्म दिया। ट्रेन में उस वक्त एक डॉक्टर और दो नर्स मौजूद थे। इन्होंने मिलकर ही महिला की डिलीवरी करवाई। 

डबलिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद मां और नवजात बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें स्वस्थ बताया। आयरिश रेल ​​ने कहा कि वे बच्चे को उसके जन्म की अनूठी परिस्थितियों के कारण "उसके बचपन और 25 साल की उम्र तक" मुफ्त यात्रा दे रहे हैं। 

ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ में से एक ने आयरिश नेशनल मीडिया समूह को इस बात की जानकारी दे दी थी कि एक महिला शौचालय में चिल्ला रही है और ट्रेंन में कुछ तो हो रहा है। उन्होंने बताया कि उसने दरवाजा खुला रखा और देखा कि शौचालय में एक महिला काफी जोर-जोर से चिल्ला रही थी और नीचे लेटी हुई थी। 

पिछले साल 2018 में पेरिस में भी हुआ था ऐसा 

साल 2018 के जून महीने में भी पेरिस की ट्रेन में जन्म लेने वाले एक बच्चे को कंपनी ने 25 साल की उम्र तक मुफ्त में यात्रा करने का तोहफा दिया था। मुफ्त की यात्रा सिर्फ ट्रेन के लिए नहीं पूरे नेटवर्क पर, जो बसों, मेट्रो और एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रबंधन करता है। बच्चे के जन्म  पेरिस की RER A लाइन पर हुआ था। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो