लाइव न्यूज़ :

'शर्म आनी चाहिए आपको...', विमान में पैसेंजर ने बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जमकर सुनाई खरी-खोटी, देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 23, 2019 11:43 IST

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रिपोर्टरों से बता करते हुए कहा, ''मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्ञा ठाकुर विमान में उनकी मनचाही सीट नहीं मिल पाने की वजह से नाराज थी। आखिर में विमान के केबिन क्रू द्वारा उपलब्‍ध कराई गई वैकल्पिक सीट पर बैठ कर प्रज्ञा ठाकुर ने अपना सफर पूरा किया। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक शख्स कहते हुए दिख रहा है कि आपको तो शर्म आनी चाहिए। वीडियो किसी विमान के अंदर का है। असल में यह पूरा विवाद भी फ्लाइट में एक सीट को लेकर है। सांसद प्रज्ञा स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल शनिवार (21 दिसंबर) को आ रही थी। प्रज्ञा ठाकुर विमान में उनकी मनचाही सीट नहीं मिल पाने की वजह से नाराज थी। विमान के क्रू ने दिल्‍ली से भोपाल की यात्रा के लिए प्रज्ञा ठाकुर को वह सीट देने से इंकार कर दिया, जिस पर बैठ कर वह अपना सफर पूरा करना चाहतीं थीं। आखिर में विमान के केबिन क्रू द्वारा उपलब्‍ध कराई गई वैकल्पिक सीट पर बैठ कर प्रज्ञा ठाकुर ने अपना सफर पूरा किया। 

इसी दौरान फ्लाइट में एक शख्स ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बोला, आपको शर्म आनी चाहिए आपकी वजह से इतने लोगों को दिक्कत हो रही है। आप एक जन प्रतिनिधि हैं...आपका काम ये नहीं है कि आप जनता को परेशान करें। आप फर्स्ट क्लास से सफर नहीं कर सकतीं। प्रज्ञा उससे कहती हैं कि मैं फर्स्ट क्लास में सफर कर सकती हूं। आपको इतनी दिक्कत थी तो आपको अगली फ्लाइट लेकर आना चाहिए था। आपको इस बात की बिल्कुल शर्म नहीं है कि आपकी वजह से 50 लोगों को दिक्कत हो रही है। आप एक लीडर हैं, आपकी वजह से अगर एक भी इंसान को दिक्कत होती है तो आपको वह शोभा नहीं देता है। 

'शर्म आनी चाहिए' वाले बात पर आपत्ति जताते हुए प्रज्ञा ठाकुर उस शख्स से कहती हैं कि अपनी जुबान पर लगाम दो। इस पर वह शख्स कहता है, ''मेरी जुबान बिल्कुल सही है...मैं आपसे प्यार और इज्जत से कह रहा हूं। शर्म कोई अपमानजनक शब्द नहीं है।'

भोपाल पहुंचने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने इस घटना को लेकर न केवल नाराजगी ही नहीं जाहिर की, बल्कि एयरपोर्ट प्रशासन  से इसकी शिकायत भी की है। 

इस वीडियो को शेयर कर ट्विटर यूजर ने लिखा है, सच में सांसद प्रज्ञा ठाकुर आपको शर्म आनी चाहिए। 

प्रज्ञा ने रिपोर्टरों से बता करते हुए कहा, ''मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था।'' प्रज्ञा ने कहा, ''उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।''  

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वायरल कंटेंटवायरल वीडियोस्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो