लाइव न्यूज़ :

Indian Institute of Technology Madras: पूर्व छात्रों, कॉरपोरेट्स और व्यक्तिगत परोपकारी दानदाताओं से 231 करोड़ रुपये की ‘ऐतिहासिक’ राशि जुटाई, आईआईटी मद्रास ने तोड़े रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 21:57 IST

Indian Institute of Technology Madras: वित्त वर्ष 22 में 131 करोड़ रुपये की तुलना में धन जुटाने में साल-दर-साल 76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदानदाताओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।पिछले 10 वर्षों में जुटाई गई कुल धनराशि 45 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ी है।सीएसआर फंड और भारत के साथ-साथ बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेट फर्मों के अनुदान के अतिरिक्त थे।

Indian Institute of Technology Madras: तमिलनाडु में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने 2022-23 के दौरान अपने पूर्व छात्रों, कॉरपोरेट्स एवं व्यक्तिगत परोपकारी दानदाताओं से 231 करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। संस्थान ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

आईआईटी मद्रास ने अपनी संबद्ध संस्थाओं के साथ यह ‘ऐतिहासिक’ राशि जुटाई है और यह सामाजिक रूप से प्रासंगिक परियोजनाओं को लागू करने के लिए संस्थान द्वारा एक वित्तीय वर्ष में जुटाई गई सबसे बड़ी राशि है। संस्थान की ओर से यहां जारी बयान में कहा गया है, ‘‘वित्त वर्ष 22 में 131 करोड़ रुपये की तुलना में धन जुटाने में साल-दर-साल 76 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

संस्थान को एक करोड़ रुपये से अधिक का दान देने वाले दानदाताओं की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’ इसमें कहा गया है कि पिछले 10 वर्षों में जुटाई गई कुल धनराशि 45 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ी है।

ये सीएसआर फंड और भारत के साथ-साथ बहुराष्ट्रीय कॉर्पोरेट फर्मों के अनुदान के अतिरिक्त थे। देश भर से पूर्व छात्रों और व्यक्तिगत दाताओं ने अकेले विश्व स्तर पर संस्थान के विकास के लिए लगभग 96 करोड़ रुपये का योगदान दिया। 

टॅग्स :IIT Madrasचेन्नईChennai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी