लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना के जनरल डीपी पांडेय ने अन्य अधिकारी और जवानों के साथ कश्मीर में पढ़ी नमाज, स्थानीय लोगों के साथ किया इफ्तार, देखें फोटो वायरल

By आजाद खान | Updated: April 27, 2022 13:53 IST

बताया जा रहा है कि सेना के अधिकारी और जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ पहले इफ्तार की और फिर नमाज अदा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना के अधिकारी और जवानों का नमाज पढ़ने वाला फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।फोटो को कई लोगों ने शेयर किया है जिसमें एक पूर्व आईपीएस अधिकारी भी शामिल है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय सेना के जवान और लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे नमाज पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अभी रमजान का महीना चल रहा है और ऐसे में बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे मौके पर एक किताब के विमोचन के लिए पहुंचे थे। वहां पर इफ्तार के बाद उन्होंने नमाज अदा किया है। उनके साथ सेना के कई और जवान और उनके साथी भी थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय का नमाज अदा करने वाला एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में जनरल डीपी पांडेय के साथ एक सिख अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। इन सब के अलावा फोटो में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और सैनिकों को भी देखा गया है जो नमाज पढ़ते दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ली गई है जहां पर जनरल डीपी पांडेय एक किताब का विमोचन करने गए थे। कहा जा रहा है कि किताब के विमोचन के बाद सेना के अधिकारी और जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ इफ्तार में शरीक हुए और फिर नमाज भी अदा किया था। सेना के अधिकारी और जवानों का नमाज अदा करने वाला फोटो अब वायरल हो रहा है। 

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने भी शेयर की फोटो

आपको बता दें कि इस फोटो को डिफेंस कंसल्टेंट @danvir_chauhan ने 25 अप्रैल को शेयर की थी। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, श्रीनगर में लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे रमजान के दौरान नमाज अदा करते हुए।" यह फोटो इतना वायरल हुआ है कि अब तक इस ट्वीट को हजारों लाइक मिल चुके हैं और कई लोगों ने इसे रिट्वीट भी किया है। वहीं इस फोटो को पूर्व आईपीएस अधिकारी @vssnathupur ने भी शेयर किया है। उन्होंने भी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह खुशी और राहत की बात है कि भारतीय सेना, धर्मांधता और कट्टरपंथ के वायरस से अभी बची हुई है...."

टॅग्स :अजब गजबजम्मू कश्मीरभारतीय सेनारमजानSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी