लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद से सपा सांसद तिरंगा फहराने के बाद भूले राष्ट्रगान, संबित पात्रा ने ट्वीट किया वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 16, 2021 10:19 IST

मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन और कुछ कार्यकर्ताओं की वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सांसद राष्ट्रगान गाते हुए बीच में ही इसे भूल जाते हैं। वीडियो 15 अगस्त का है जो अब वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।वीडियो में दिखता है कि एसटी हसन और कई कार्यकर्ता झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान बीच में ही भूल जाते हैं।भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुरादाबाद: पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर देश के कई हिस्सों में तिरंगा फहराया गया और लोगों ने राष्ट्रगान गाया। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान बीच में भूल जाते हैं।

इस वीडियो में एसटी हसन के साथ पार्टी के कुछ और कार्यकर्ता भी तिरंगा फहराने के दौरान नजर आते हैं। हालांकि, इतने लोगों के मौजूद होने के बावजूद राष्ट्रगान बीच में रूक जाता है और फिर इसे अधूरे तरीके से गाकर खत्म कर दिया जाता है।

संबित पात्रा ने शेयर किया अधूरे राष्ट्रगान वाला वीडियो

भाजपा नेता संबित पात्रा ने समाजवादी पार्टी सांसद से जुड़ा से ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। संबित पात्रा ने वीडियो शेयर करते हुए तंज किया, 'अच्छा तो उन्होंने ये सर्वश्रेष्ठ तरीका निकाला और जल्द से 'जय हे' पर चले गए। वाह समाजवादियों वाह!!'

बता दें कि देश ब्रिटिश शासन से मुक्त होने के 75 साल पूरे होने पर इस साल 'आजादी का अमृत महोत्सव' भी मना रहा है।

दुनिया भर में कई और देशों में बसे भारतीयों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। चीन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इजराइल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल समेत दुनियाभर में भारतीय मिशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र के जरिए लोगों की इच्छा का सम्मान करने की मूलभूत प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और यही भारत एवं अमेरिका के विशेष संबंधों का आधार है। 

न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर पर भी रविवार को विशाल तिरंगा फहराया गया और इस दौरान 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर 48 वर्ग फुट लंबा तिरंगा 25 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर फहराया गया।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवससमाजवादी पार्टीमुरादाबादसंबित पात्रानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?