लाइव न्यूज़ :

कोरोना से तीन महीने पहले हुई मालिक की मौत, पर अस्पताल के बाहर इंतजार करता रहा ये पालतू कुत्ता और फिर...

By प्रिया कुमारी | Updated: May 28, 2020 13:56 IST

कुत्ते की वफादारी किस्से तो हमने बहुत सुने और देखे हैं लेकिन हाल में चीन के एक कुत्ते ने अपनी मालिक के प्रति वफादारी दिखा कर लोगों को भावुक कर दिया। अपने मरे हुए मालिक के इंतजार में ये कुत्ता तीन महीने तक अस्पताल के बाहर इंतजार करता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते ने कोरोना से मर चुके मालिक का तीन महीने तक अस्पताल के बाहर किया इंतजारअस्पताल के स्टाफ ने खाना खिलाया, बाद में 13 अप्रैल को जब वुहान में लॉकडाउन हटा तो एक दुकानदार ने उसे रख लिया। 

कुत्ते को एक वफादार जानवर माना जाता है। ऐसी ही वफादारी की मिसाल पेश करते हुए एक एक वाकया चीन से सामने आया है। यहां एक कुत्ते ने कोरोना संक्रमण से मर चुके मालिक का तीन महीने तक अस्पताल के बाहर इंतजार किया। इस कुत्ते का नाम शिआओ बाओ है। इन दिनों अपनी वफादारी के कारण ये सुर्खियों में है। शिआओ बाओ के मालिक कोरोना मरीज थे जिनकी मौत हो गई लेकिन इस बात से बेखबर शिआओ बाओ अपने मालिक का अस्पताल के बाहर इंतजार करता रहा इस उम्मीद में की एक दिन उसका मालिक आएगा। 

अस्पताल में काम करने वाली 65 साल की सफाईकर्मी के मुताबिक हुबोई, प्रांत में रहने वाले कुत्ते के मालिक फरवरी में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, और अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी। इस दौरान शिआओ बाओ अपने मालिक का इंतजार करता रहा।

इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने खाना खिलाया 13 अप्रैल को जब वुहान में लॉकडाउन हटा और बाजार खुला तो एक दुकानदार ने शिआओ बाओ को रख लिया। 

दुकानदार का नाम वु कुईफेन है जिनका कहना है, 'अप्रैल में मैं अस्पताल से निकल रहा था, तब मैने इसे देखा फिर अस्पताल वालों ने सारी जानकारी दी। वु कुईफेन का कहना है कि अब मेरा इसके साथ एक परिवार के सदस्य की तरह रिश्ता हो गया है। मैं कही भी छोड़ दूं वह लौटकर मेरे पास आ जाता है। शिआओ मुझे छोड़कर कही नहीं जाना चाहता।' 

टॅग्स :चीनवुहानवायरल वीडियोकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो