लाइव न्यूज़ :

IAS अधिकारी ने छुट्टी के लिए ऐसे दिया लीव एप्लीकेशन, कहा 'चड़ रओ है बुखार... मास्साब छुट्टी दे देते', आवेदन पत्र अब खूब हो रहा है वायरल

By आजाद खान | Updated: May 1, 2022 16:17 IST

आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा 2015 के बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी है जो फिलहाल शहडोल जिले में बतौर ADM पोस्टेड है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस अधिकारी का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के जरिए आईएएस अधिकारी ने बहुत ही फनी अंदाज में छुट्टी मांगी है। जब से यह ट्वीट पोस्ट हुआ है तब से लेकर अभी तक आठ हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

भोपाल:सोशल मीडिया पर एक IAS अधिकारी के छुट्टी के आवेदन पत्र (Leave Application Viral) आजकल खूब वायरल हो रहा है। अकसर आपने किसी छात्र का छुट्टी के लिए दिए गए आवेदन पत्र को देखा होगा, लेकिन यह आवेदन पत्र अपने आप में खास है। वायरल इस आवेदन पत्र को बहुत ही फनी अंदाज में लिखा गया है। इस आवेदन पत्र को लिखने व शेयर करने वाले आईएएस अधिकारी का नाम अर्पित वर्मा (Arpit Verma) है। उनके ट्विटर बायो के मुताबिक, वे 2015 के बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी है। आपको बता दें अर्पित वर्मा का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल एक ट्वीट में आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने बहुत ही फनी छुट्टियों के लिए आवेदन पत्र को शेयर किया है। इस आवेदन पत्र को शेयर करते समय उन्होंने लिखा है, "सेवा में, श्रीमान मास्साब.. माध्यमिक पाठशाला बुंदेलखंड। महानुभाव, तो मास्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और ऊपर से जा नाक बह रई सो अलग। जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे सो तमाए पाऊ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै। तुमाओ आज्ञाकारी शिष्य, कलुआ।" आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे अपने ट्वीट के लिए जाने जाते है। 

आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा का क्या प्रोफाइल है

IAS अधिकारी अर्पित वर्मा के ट्विटर बायो के मुताबिक, वे फिलहाल शहडोल जिले में बतौर ADM पोस्टेड है। उन्होंने अपनी पढ़ाई IIM कोलकाता और IIT रूड़की से की है। उन्होंने अपने बारे में यह भी बताया है कि उन्हें किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा के इस आवेदन पत्र को देख कर कई सोशल मीडिया यूजर ने भी रिएक्शन दिया है। 

इस पर बोलते हुए एक यूजर ने कहा कि छात्र ने देसी अंदाज में छुट्टी मांगी है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि अब तो सर को छुट्टी देने ही पड़ेगी। आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा के इस ट्वीट को अब तक आठ हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

टॅग्स :अजब गजबMadhya Pradeshसोशल मीडियाsocial media
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'