लाइव न्यूज़ :

कतर में शरण लेने पहुंचे अफगानियों के लिए कोई सुविधा नहीं, सैंकड़ों लोग के लिए केवल एक शौचालय, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 20, 2021 11:35 IST

तालिबान के आंतक से लोग देश छोड़कर भागने को अमादा है । उनके लिए देश में रहना मौत के बराबर लग रहा है । ऐसे में कतर में पहुंचे अफगानियों के लिए सुविधाओं के मुक्कमल इंतजाम की कमी देखी गई है ।

Open in App
ठळक मुद्देकतर में अफगानी शरणार्थी का गर्मी से हाल बेहाल एक ही कैंप में सैंकड़ों लोग रहने को मजबूर, एक ही शौचालयवायरल वीडियो में महिलाएं और बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं

दोहा : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही वहां की आवाम में खौफ है और लोग बस किसी तरह से अपनी जान बचाकर बाहर भाग जाना चाहते हैं । ऐसे में अफगानिस्तान के सैंकड़ों लोगों ने कतर के शऱणार्थी कैंप में शरण ले रखी है । अब इन शरणार्थी कैंपों से एक वीडियो वायरल  हो रहा है, जिसमें अफगान से आए गई लोग एक ही शिविर में गर्मी और सुविधाओं के अभाव में रहने को मजबूर है । 

सैंकड़ों शरणार्थियों के लिए एक शौचालय 

अफगान समाचार एजेंसी असवाका द्वारा साझा किए गए वीडियो में सैकड़ों पुरुष और महिलाएं कतर में शरणार्थी शिविर के अंदर रह रहे हैं, जहां उनके पास केवल एक शौचालय है । कतर में गर्मी से भी लोग बेहाल है और उनकी सुविधा के लिए एक भी एयर कंडीशनर नहीं लगाया गया है । अश्वका न्यूज ने वीडियो साझा करते हुए कहा है कि शरणार्थियों ने दावा किया है कि उनके पास कोई एयर-कंडीशनिंग सिस्टम नहीं है और उनमें से सैकड़ों के लिए केवल एक शौचालय और स्नानघर का इस्तेमाल कर रहे है । देखा जाए तो यह व्यवस्था कोरोना महामारी के लिहाज से भी बेहद खतरनाक है । 

बस लोग कहीं दूर निकल जाना चाहते हैं 

हाल के ही दिनों में अफगानिस्तान ऐसे कई वीडियोज और फोटोज सामने आई, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया । काबुल पर तालिबान का कब्जा हो जाने के बाद, लोग किसी तरह से देश से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे । इनमें से हजारों लोग अमेरिका के सी-17 विमान में सवार होकर बाहर जाने के लिए बेचैन नजर आए । कुछ लोग तो प्लेन की विंग्स पर बैठकर यात्रा कर रहे थे और रास्ते में ही गिरकर उनकी मौत हो गई । अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं । 

इस जद्दोजहद में महिलाओं और बच्चों का भी बुरा हाल है , जो देश से बाहर निकल गए है , वे राहत की सांस ले रहे हैं लेकिन जो महिलाएं देश में हैं । वह इस खौफ में है कि अब उनकी आजादी के कोई मायने नहीं रहें । तालिबान के आंतक से लोग देश छोड़कर भागने को अमादा है । उनके लिए देश में रहना मौत के बराबर लग रहा है । ऐसे में कतर में पहुंचे अफगानियों के लिए सुविधाओं के मुक्कमल इंतजाम की कमी देखी गई है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानQatarवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो