लाइव न्यूज़ :

'कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर कैसे बनेगा', झारखंड नतीजों के बाद सीएम योगी अपने बयान पर हुए ट्रोल, जमकर सुन रहे हैं खरीखोटी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2019 14:20 IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के जामताड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी इस बार करीब 39000 मतों से जीते हैं।झारखंड की जामताड़ा सीट पर सीएम योगी चुनाव प्रचार करने गए थे।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। झारखंड के जामताड़ा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी इस बार करीब 39000 मतों से जीते हैं। राज्य की जामताड़ा सीट पर सीएम योगी चुनाव प्रचार करने गए थे। 16 दिसंबर को यहां पर सीएम योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, ''कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर तो नहीं ही बनाएगा ना। इसके लिए तो कोई बिरेंद्र मंडल चाहिए ना। जो आप सबके साथ एक-एक शिला लेकर अयोध्या पहुंच सके और भव्य राम मंदिर निर्माण में योगदान दे सके। भाईयों बहनों ये केवल एक मंदिर नहीं है ये भगवान राम की जन्मभूमि में बनने वाला राष्ट्र मंदिर है। जिस पर भारत की आत्मा विराजमान होगी। जो भारत के लोकतंत्र की ताकत का अहसास दुनिया को कराएगा।''

अपने इसी बयान को लेकर सीएम योगी ट्रोल हो रहे हैं। इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार बिरेंद्र मंडल को करारी शिकस्त मिली है। इरफान अंसारी की जीत पर सोशल मीडिया यूजर्स सीएम योगी की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''ढोंगी बाबा इरफान अंसारी हजारों वोटों से जीता है, हर जगह हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं चलती ,कुछ काम करिए।''

इस वीडियो में सीएम योगी ने वह भाषण दिया था, जिसको लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, ''इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी भाजपा प्रत्याशी बिरेंद्र मंडल को पराजित कर दिया है। योगी जी लोग जागरूक हो चुके हैं, अब वो आपकी हिन्दू मुस्लिम राजनीति में नहीं फसेंगे, लोगों को रोजगार, अच्छी एजुकेशन बेहतर हेल्थ सेवाएं चाहिए।''

एक यूजर ने लिखा, इरफान अंसारी ने 38741 वोटो के अंतर से जीत हासिल की। योगी जी ठंड तो नही लग रही?

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य विधानसभा चुनावों में विजयी विपक्षी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 27 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। झारखंड विधानसभा चुनावों में 81 सीटों में से 47 सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को मिली है।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथझारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जामताड़ाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष