लाइव न्यूज़ :

जानें 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रातोंरात कैसे बना सुपर मॉडल, सूट-बूट-सनग्लास लगाए तस्वीरें हुईं वायरल; पर मामूली कमाने वाले लेबर ने कह दी यह बात

By आजाद खान | Updated: February 18, 2022 15:36 IST

शारीक ने एक इंटरव्यू में कहा कि मम्मिका के पास एक विशेष फोटोग्राफी लुक है जिसे वह स्वाभाविक तौर पर उसे अपने कैमरे में कैद करना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक दिहाड़ी मजदूर के स्टार बनने की खबर खूब वायरल हो रही है।रातों राज सोशल मीडिया ने दिहाड़ी मजदूर की जिंदगी ही बदल दी है।मजदूर के दोस्त ने उसके इस लुक को दुनिया के सामने लाया है।

आज के इस सोशल मीडिया के जमाने में कोई भी बहुत ही आसाने से स्टार बन सकता है। सोशल मीडिया में इतनी ताकत होती है कि वे ज़र्रे को भी पहाड़ बना सकता है। ऐसा ही एक मामला केरल के एक दिहाड़ी मजदूर के साथ हुआ है। सोशल मीडिया ने इस मजदूर को रातो रात मशहूर कर दिया और अब लोग इसके फैन तक बनने लगे हैं। हर रोज मामूली कमाने वाला यह दिहाड़ी मजदूर अब एक सोशल मीडिया स्टार बन गया है। उसकी तस्वीरों को देख लोग उसकी तुलना अभिनेताओं से भी करने लगे हैं। 

कौन है यह दिहाड़ी मजदूर

60 साल वाले इस दिहाड़ी मजदूर का नाम मम्मिका है। यह केरल का रहने वाला है जो दिहाड़ी करके रोज 600-1000 तक कमाता है। इस दिहाड़ी मजदूर को स्टार बनाने के पीछे उसके पड़ोसी और दोस्त शारीक वायालिल का हाथ है। शारीक वायालिल SHK डिजिटल वेडिंग स्टूडियो के फाउंडर हैं जो एक वेडिंग शूट कंपनी है। शारीक ने बताया कि मम्मिका के अंदर एक विशेष फोटोग्राफी लुक है जिसे वह अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। इसके तहत ही उन्होंने यह फोटो खिंचा है जो अब खूब वायरल हो रहा है।

 

शारीक और मम्मिका दोनों अपनी प्रसिद्धि से है हैरान

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शारीक ने बताया कि वह मम्मिका के इस शूट के लिए पिछले 4 सालों से योजना बना रहा था। लेकिन अब जाकर वह इसे कर पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मम्मिका के इस खास लुक को देखने के बाद वह इसे अपने कैमरे में कैद करने के लिए सोच रहे थे और इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के फोटोज के शूट ने उन्हें खूब फेमस किया है। शारीक और मम्मिका दोनों के फेमस होने से उन्हें बहुत हैरानी है। मम्मिका ने अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। 

शारीक और मम्मिका दोनों में है खूब बॉन्डिंग

दोनों में खूब बॉन्डिंग पर जब शारीक से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे दोनों बचपन से ही दोस्त हैं और उन में अच्छी बॉन्डिंग है। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में जब वे दोनों नहा रहे थे तब शारीक डूबने लगा था। उस समय मम्मिका ने अपने जान पर खेल कर उसे बचाया था, तब से उन दोनों में अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। 

टॅग्स :केरलअजब गजबसोशल मीडियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'