लाइव न्यूज़ :

भारत के इस राज्य में शादी से पहले लड़की का प्रेग्नेंट होना माना जाता है शुभ, घरवाले खुद देते हैं लड़के के साथ लिव इन में रहने की आजादी

By अमित कुमार | Updated: November 29, 2020 12:42 IST

कई सालों से गरासिया जनजाति के लोगों के बीच बिना शादी के रहने की परंपरा चली आ रही है। इसके तहत घरवाले खुद अपने बच्चों को इसकी इजाजत दे देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकई सालों पहले राजस्थान के गरासिया जनजाति में एक अनोखी परंपरा की शुरुआत हुई थी।इस परंपरा के तहत लड़कियों को अपने पसंद का लड़का चुनकर उसके साथ रहने की आजादी होती है।दोनों लिव इन में रहते हैं और इस दौरान बच्चे होने पर घरवाले उनकी शादी कराते हैं।

आजकल शादी से पहले लिव इन में रहने का चलन है। लड़का और लड़की लिव इन में कुछ दिन साथ रहकर एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर से समझने की कोशिश करते हैं। हालांकि, भारत में आज भी बिना शादी के साथ रहना ठीक नहीं माना जाता। घरवाले कभी नहीं चाहते कि उनका बच्चा इस तरह बिना शादी किसी के साथ रहे। खासतौर पर ग्रामीण इलाके में लिव इन में रहना पाप समझा जाता रहा है।

भारत में लिव इन रिलेशनशिप के लिए कुछ कानूनी नियम भी बनाये गये है। जिसका पालन करके कपल्स साथ रहे सकते है। हालांकि इसे भारतीय समाज ने अभी तक मान्यता नही दी है, जिसकी कारण आज भी ऐसे कपल्स को सही नजरों से नही देखा जाता। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां कि लड़कियों को शादी से पहले लड़कों के साथ रहना अनिवार्य होता है।

हम बात कर रहे हैं राजस्थान की। राजस्थान में एक जनजाति ऐसी भी है, जहां शादी से पहले बच्चे पैदा करना शुभ माना जाता है। गरासिया जनजाति के लोगों की मान्यता के अनुसार, यहां दापा प्रथा काफी मशहूर है। दरअसल, इसकी शुरुआत काफी पहले हुई थी। जहां इस जनजाति के चार भाई कहीं बाहर गए और वहां चार में से तीन ने शादी कर ली। जबकि एक बिना शादी के ही लड़की के साथ रहने लगा।

बिना शादी के रहने वाले शख्स को बच्चा हुआ जबकि बाकी तीन को कोई संतान प्राप्ति नहीं हुई। इसके बाद से इस जनजाति के लोग इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं। गरासिया जनजाति में 2 दिन का स्पेशल विवाह मेला लगता है। इस मेले में लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं और बिना शादी किए एक साथ रहने लगते हैं. जिसके बाद बच्चे के पैदा होने के बाद ही अपनी मर्जी से शादी करते हैं।

टॅग्स :राजस्थानसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो