लाइव न्यूज़ :

अटूट प्रेमः महावत की मौत के बाद अंतिम प्रणाम करने पहुंचा हाथी, दृश्य देखकर फूट-फूटकर रो पड़े लोग

By अभिषेक पारीक | Updated: June 4, 2021 15:14 IST

केरल में एक महावत और उसके हाथी के बीच अटूट प्रेम का वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में महावत की मौत के बाद हाथी उसे अंतिम प्रणाम करता है। जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोट्टायम में रहने वाले 74 साल के ओमानचेट्टन की कैंसर से मौत हो गई।करीब 25 सालों से वे ब्रह्मदातन नाम के हाथी को पाल रहे थे।ओमानचेट्टन की मौत के बाद हाथी अंतिम प्रणाम करने पहुंचा। 

घर में मौत हो तो सिर्फ इंसानों को ही दर्द नहीं होता। घर के पालतू जानवर भी उस दर्द को शिद्दत से महसूस करते हैं। केरल में एक महावत और उसके हाथी के बीच अटूट प्रेम का वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में महावत की मौत के बाद हाथी उसे अंतिम प्रणाम करने पहुंचता है। यह मार्मिक दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

खबरों के मुताबिक, कोट्टायम में रहने वाले 74 साल के ओमानचेट्टन की कैंसर से मौत हो गई थी। करीब 60 सालों से वे हाथियों का ध्यान रख रहे थे। उनके पास करीब 25 सालों से ब्रह्मदातन नाम का हाथी था। ओमानचेट्टन उसका बेहद खयाल रखते थे और दोनों के बीच गहरा लगाव था। ओमानचेट्टन जब भी ब्रह्मदातन से मिले सिर्फ प्यार ही किया, न कभी डांटा और न ही कभी पीटा। 

हाथी ने महावत को किया अंतिम प्रणाम

गुरुवार को ओमानचेट्टन की मौत हो गई  थी। जिसके बाद हाथी को लाया गया। अपनी सूंड को उठाकर जब वह महावत के शव को अंतिम प्रणाम कर रहा था तो हर कोई फूट-फूटकर रो पड़ा। इसके बाद ओमानचेट्टन का बेटा हाथी को अलग ले गया। 

20 किमी दूर से लाया गया हाथी

हाथी को करीब 20 किमी दूर से लाया गया था। सभी को हाथी का ही इंतजार था। हाथी के अपने महावत से मिलने के बाद ओमानचेट्टन का अंतिम संस्कार किया गया। 

दिलों को छू गया वीडियो

यह वीडियो लोगों के दिलों को छू गया है। जानवर और इंसान के बीच का यह रिश्ता जुबान से ज्यादा दिलों का था। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने लिखा कि यह अटूट रिश्ता दुर्लभ है। 

टॅग्स :केरलहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो