लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, बीजेपी विधायक असीम गोयल ने ली शपथ, कहा-अगर आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान देंगे, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: May 2, 2022 21:23 IST

अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल और अन्य को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअगर आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान देंगे या आवश्यकता पड़ी तो लेंगे। हम देश को किसी भी कीमत पर हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। पूर्वज और ईश्वर हमें हमारा लक्ष्य पाने की शक्ति दें।

अंबालाः हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कुछ अन्य लोगों के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ ली और इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर ‘‘बलिदान देने या लेने’’ की बात कही।

जिस कार्यक्रम में विधायक ने यह शपथ ली, उसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रविवार को कार्यक्रम हुआ था। अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल और अन्य को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, ‘‘हम हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ लेते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आवश्यकता पड़ी तो हम बलिदान देंगे या आवश्यकता पड़ी तो लेंगे। लेकिन हम देश को किसी भी कीमत पर हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। हमारे पूर्वज और ईश्वर हमें हमारा लक्ष्य पाने की शक्ति दें।’’ इस मौके पर हिंदू राष्ट्र के समर्थन में नारे भी लगाये गये और विधायक को अन्य लोगों के साथ दोनों हाथ ऊपर करके नारे लगाते देखा गया।

इस बारे में पूछने के लिए संपर्क किये जाने पर गोयल ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में अन्य लोगों के साथ शपथ हिंदू होने के नाते ली है, ना कि भाजपा विधायक होने के नाते। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हिंदू होने पर गर्व है।’’ गोयल ने इस कार्यक्रम में समान नागरिक संहिता पर एक गोष्ठी में भी भाग लिया। 

टॅग्स :BJPमनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?