लाइव न्यूज़ :

Harsh Mander Viral Video: हर्ष मंदर के भाषण को बीजेपी ने बताया हेट स्पीच, BJP आईटी सेल प्रमुख ने शेयर किया वीडियो, जानें इस विवाद का पूरा सच

By निखिल वर्मा | Updated: March 4, 2020 14:55 IST

Harsh Mander Viral Video: सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर का एक वीडियो बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया है. हर्ष मंदर ने बीजेपी नेताओं के भड़काऊ भाषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर FIR दर्ज करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हर्ष मंदर की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार किया है और दिल्ली हाईकोर्ट को सुनवाई का आदेश दिया है. वहीं केंद्र सरकार ने हर्ष मंदर के खिलाफ हेट स्पीच के आरोपों को सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाया है।

Open in App
ठळक मुद्देहर्ष मंदर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुखर विरोधी हैं और जामिया में चल रहे आंदोलन को संबोधित भी कर चुके हैं।दिल्ली के ITO में एक प्रदर्शन के दौरान 19 दिसंबर 2019 को उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। फिलहाल हर्ष मंदर दिल्ली हिंसा के मामले में चर्चा में हैं।

सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी नेताओं के खिलाफ हेट स्पीच मामले में याचिका दायर करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर खुद विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के अलावा बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने हर्ष मंदर पर हेट स्पीच देने का आरोप लगाया है और ट्विटर पर 55 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। इसमें हर्ष मंदर कहते दिख रहे हैं कि फैसला संसद और सुप्रीम कोर्ट की जगह सड़कों पर होगा। अभी तक इस वीडियो को हजारों लोग शेयर कर चुके हैं।

 

अब फ़ैसला संसद या SC में नहीं होगा। SC ने अयोध्या और कश्मीर के मामले में secularism की रक्षा नहीं की। इसलिए फ़ैसला अब सड़कों पर होगा।This man Harsh Mander, who wrote the draconian CVB, is in HC to get FIRs against people for hate speech... And a judge gave him midnight hearing! pic.twitter.com/zrXYyBxfE3— Amit Malviya (@amitmalviya) March 4, 2020

 

सुप्रीम कोर्ट में भी आज केंद्र सरकार ने हर्ष मंदर के वीडियो को संज्ञान में लाया है। सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मंदर के भाषण का हवाला दिया है, शीर्ष कोर्ट ने लॉ ऑफिसर (विधि अधिकारी) से याचिका दायर करने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली 10 हिंसा पीड़ितों की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट के पास भेजा है। 

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं हर्ष मंदर

ये वीडियो सबसे पहले ट्विटर पर @JammuKashmirNow ने अपने ट्विटर हैंडल से डाला है। 55 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में हर्ष मंदर कहते दिख रहे हैं, ये लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं जीती जाएगी। क्योंकि हमने सुप्रीम कोर्ट को देखा है, एनआरसी के मामले में, अयोध्या के मामले में, कश्मीर के मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने इंसानियत, समानता और सेक्युरलिज्म की रक्षा नहीं की है। वहां हम कोशिश जरूर करेंगे, हमारा सुप्रीम कोर्ट हैं लेकिन फैसला ना संसद ना सुप्रीम कोर्ट में होगा। इस देश का क्या भविष्य होगा, आप लोग सब नौजवान है, आप अपने बच्चों को किस तरह का देश देना चाहते हैं, ये फैसला कहां होगा। एक सड़कों पर होगा, और हम सब सड़कों पर निकले हैं...

 

#Exposed Here is Ultra-Left Activist Harsh Mandar instigating Anti-CAA Protesters and spewing venom against Supreme Court of India, clearly asking protesters not to believe in highest institution of judiciary. pic.twitter.com/nxRmkIxiav— Jammu-Kashmir Now (@JammuKashmirNow) March 3, 2020

 

जानें हर्ष मंदर ने आगे क्या कहा

ट्विटर पर वारयल वीडियो में आगे का हिस्सा काट दिया गया है। यूट्यूब पर Karwan e Mohabbat ने हर्ष मंदर का वीडियो 16 दिसंबर 2019 को डाला है। इस वीडियो में हर्ष मंदर आगे कहते हैं, "... हम सब सड़कों पर निकले हैं, लेकिन सड़कों से बढ़कर एक और जगह इसका फैसला होगा। कौन सी जगह में इस लड़ाई का फैसला सबसे ज्यादा होगा। वे हैं अपने दिलों में। मेरे दिल में, आपके दिल में। अगर वो नफरत भरना चाहते हैं तो हम अगर उसका जवाब अगर नफरत से ही देंगे तो नफरत ही गहरा होगा। अगर देश में कोई अंधेरा कर रहा है तो हमलोग कहेंगे और अंधेरा करने के लिए तो अंधेरा और गहरा होगा। अगर अंधेरा है तो उसका सामना सिर्फ चिराग जलाने से होगा। आंधी में हम अपना चिराग जलाएंगे। उसी ये अंधेरा खत्म होगा। उनकी नफरत का हमारा पास एक ही जवाब है वो है मोहब्बत। वो हिंसा करेंगे और हमे हिंसा के लिए भड़काएंगे, हम हिंसा कभी ना करें। आप जरूर समझिए, ये उनकी साजिश है वो आपको हिंसा के लिए भड़काएंगे, हम भड़केंगे, हम दो प्रतिशत हिंसा करेंगे और वो 100 प्रतिशत जवाब देंगे। गांधी जी से हमने ये सीखा है हिंसा और नफरत का जवाब, सबसे ज्यादा हमें अहिंसा से लड़ना है। इसके बाद हर्ष मंदर ने मौजूद लोगों ने नारा लगवाया, संविधान जिंदाबाद, मोहब्बत जिंदाबाद। इसके लोगों वहां जन-मन-गण गाते हुए सुनाई दे रहे हैं।"

टॅग्स :हर्ष मंदरदिल्ली हिंसासुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिसजामिया मिल्लिया इस्लामियाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो